कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

लगातार विशेष निरीक्षण अभियान के बावजूद अभी भी 14315 विद्यालय नहीं हो सके निरीक्षित

उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, कंपोजिट विद्यालयों में पठन-पाठन दुरुस्त करने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग शिक्षकों की उपस्थिति पर विशेष जोर दे रहा है। विद्यालयों के निरीक्षण का विशेष अभियान दिसंबर माह में भी अनवरत जारी रहेगा।

Story Highlights
  • दिसंबर में भी नहीं रुकेगी निरीक्षण अभियान ट्रेन
  • छूटे हुए विद्यालयों में निरीक्षण करने के निर्देश
  • मनमौजी हैं कुछ गुरु जी, रवैया है खराब, स्कूल टाइम नही अपने टाइम से आते जाते विद्यालय

अमन यात्रा, कानपुर देहात :   उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, कंपोजिट विद्यालयों में पठन-पाठन दुरुस्त करने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग शिक्षकों की उपस्थिति पर विशेष जोर दे रहा है। विद्यालयों के निरीक्षण का विशेष अभियान दिसंबर माह में भी अनवरत जारी रहेगा। इसके लिए महानिदेशक ने सभी जनपदों के बेसिक शिक्षा अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। परिषदीय स्कूलों की शैक्षिक गतिविधियों के आकलन के अनुसार विशेष निरीक्षण अभियान में 14315 विद्यालय छूट गए हैं। ये सभी स्कूल दूरस्थ ब्लॉकों में स्थित हैं। महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद ने इन स्कूलों के निरीक्षण के लिए विशेष अभियान दिसंबर में भी जारी रखने के निर्देश दिए हैं।

ये भी पढ़े-  महिलाऐ भी  किसी से कम नहीं हैं : प्रतिभा  शुक्ला

लाख कोशिशों के बाबजूद सरकारी स्कूलों की स्थित बद से बदतर बनी हुई है। परिषदीय स्कूलों का अनवरत निरीक्षण किया गया तो सच्चाई सामने आ गई। 60 हजार से एक लाख तक वेतन पाने वाले हजारों अध्यापक अपने ड्यूटी के प्रति लापरवाह दिखाई दिए। विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक नवंबर में लापरवाही पर 140 शिक्षकों को निलंबित, 4968 का वेतन रोकने और 1998 से स्पष्टीकरण मांगा गया है। महानिदेशक ने जुलाई से अक्तूबर के बीच निरीक्षण अभियान के प्रकरणों का निस्तारण अब तक न होने पर भी नाराजगी जताई है। उन्होंने 15 दिसंबर तक हरहाल में सभी प्रकरणों के निस्तारण के निर्देश दिए हैं।

कानपुर मंडल पर एक नजर –

क्रं.सं.          कार्य- प्रक्रिया जनपद  जनपद जनपद जनपद     जनपद  जनपद
1   विभाग द्वारा की गई  कार्यवाही औरैया फर्रुखाबाद इटावा कन्नौज कानपुर देहात कानपुर नगर
1 निरीक्षित विद्यालयों की संख्या 318 331 82 146 327 271
2 सस्पेंड अध्यापकों की संख्या 04 00 00 00 01 52
3 वेतन अवरूद्ध किए गए अध्यापकों की संख्या 318 34 35 05 08 00
4 स्पष्टीकरण मांगे गए अध्यापकों की संख्या 318 00 03 05 13 00
5 निरीक्षण से छूटे हुए विद्यालय 159

 

43 142 377 452

 

48

 

 

 

 

Print Friendly, PDF & Email
AMAN YATRA
Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button