कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

बेसिक स्कूलों में टाइम टेबल लागू, 40 मिनट का होगा एक पीरियड

निजी स्कूलों की तरह अब परिषदीय विद्यालयों में भी शिक्षण कार्य कराया जाएगा। परिषदीय विद्यालयों में अब प्रत्येक 40 मिनट की एक विषय की कक्षा (पीरियड) होगी। साथ ही 30 मिनट का लंच होगा। यह समय सारिणी सभी परिषदीय विद्यालयों में लागू कर दी गई है।

कानपुर देहात। निजी स्कूलों की तरह अब परिषदीय विद्यालयों में भी शिक्षण कार्य कराया जाएगा। परिषदीय विद्यालयों में अब प्रत्येक 40 मिनट की एक विषय की कक्षा (पीरियड) होगी। साथ ही 30 मिनट का लंच होगा। यह समय सारिणी सभी परिषदीय विद्यालयों में लागू कर दी गई है। विद्यालयों में आठ विषयों की कक्षाएं होंगी।
इसके लिए सभी स्कूलों में नियमानुसार पढ़ाई करने के निर्देश दिए गए हैं। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से परिषदीय विद्यालयों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए नए-नए प्रयास किए जा रहे हैं। जिले में 1266 परिषदीय विद्यालय हैं और उनमें सवा लाख बच्चे पंजीकृत हैं। अब यहां अध्ययनरत बच्चों के लिए टाइमटेबल बनाया गया है। समय में बांटकर सभी विषयों की रोजाना पढ़ाई होगी। इसके लिए समय तय कर दिया गया है। प्रत्येक कक्षा में विषय की पढ़ाई 40 मिनट की होगी।
शुरुआत में जब नौनिहाल विद्यालय पहुंचेगे तो 15 मिनट में प्रार्थना सभा होगी। प्रधानाध्यापक को पूरे सप्ताह की समय सारिणी बनानी होगी। समय सारिणी विद्यालय के बाहर बोर्ड पर चस्पा की जाएगी। यह समय सारिणी सभी विद्यालयों में तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है। वहीं शासन स्तर से सभी विद्यालयों के मुख्य अध्यापकों को इस पर अमल करते तत्काल प्रभाव से कार्य शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।
Print Friendly, PDF & Email
AMAN YATRA
Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Related Articles

AD
Back to top button