उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में नवविवाहिता ने की आत्महत्या,परिजनों में मचा कोहराम

कानपुर देहात में मंगलवार शाम एक नवविवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर की।

Story Highlights
  • पुलिस जांच में जुटी, 18 जनवरी को हुई थी शादी

कानपुर देहात में मंगलवार शाम एक नवविवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर की।घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया।महिला की अभी हाल ही में शादी हुई थी।

सूचना पर पुलिस व फोरेंसिक टीम ने मौके पर जांच पड़ताल की।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।मामला कानपुर देहात के मूसानगर थाना क्षेत्र के दरौली गांव का है।यहां के रहने वाले यदुवीर निषाद की पत्नी बंदना देवी उम्र करीब 20 वर्ष ने मंगलवार शाम कमरे में छत के कुंडे से रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

18 जनवरी 2025 को बंदना की शादी यदुवीर निषाद के साथ हुई थी।घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों में कोलाहल मच गया।घटना की सूचना पुलिस को दी गई।सूचना मिलने पर थाना प्रभारी शिवनारायन सिंह ने तत्काल मौके पर पहुंचकर परिजनों तथा आस पड़ोस के लोगों से घटना के संबंध में पूंछतांछ की।फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर घटना से संबंधित साक्ष्य जुटाए गए।तत्पश्चात शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।थाना प्रभारी ने बताया कि प्राथमिक छानबीन में मामला आत्महत्या का सामने आया है।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

 

 

Related Articles

AD
Back to top button