कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

बाइक-लोडर की भिड़ंत में बाइक सवार दो युवकों की मौत

भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत रविवार को मूसानगर रोड पर हल्दरपुर गांव के पास एक बाइक तथा लोडर की भिड़ंत में बाइक सवार दो युवकों की मृत्यु हो गई सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है वहीं कोतवाली पुलिस ने तहरीर मिलने पर मामला पंजीकृत कर कार्यवाही किए जाने की बात कही है।

अमन यात्रा , पुखरायां। भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत रविवार को मूसानगर रोड पर हल्दरपुर गांव के पास एक बाइक तथा लोडर की भिड़ंत में बाइक सवार दो युवकों की मृत्यु हो गई सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है वहीं कोतवाली पुलिस ने तहरीर मिलने पर मामला पंजीकृत कर कार्यवाही किए जाने की बात कही है।

ये भी पढ़े-  केशी की टीम ने  बम्ह्नौती को हराकर जीता खिताब

मिली जानकारी के अनुसार बरौर थाना क्षेत्र के बरौर की मंडैया गांव निवासी अशोक पुत्र तारबाबू उम्र करीब 18 वर्ष तथा सौरभ पुत्र नीरज उम्र करीब 17 वर्ष बाइक से किसी कार्य को समाप्त करके मूंसानगर की तरफ से आ रहे थे कि तभी अचानक उनकी बाइक हल्दरपुर गांव के सामने किसी लोडर से टकरा गई जिससे उसमें सवार दोनो युवकों की मौके पर ही मृत्यु हो गई सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है वहीं घटना की सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया।इस बाबत भोगनीपुर कोतवाल अजय पाल सिंह ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है तहरीर मिलने पर मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

AD
Back to top button