G-4NBN9P2G16
कानपुर देहात

विशेष रूप से ट्रैक्टर-ट्रॉली, लोडर आदि पर अभियान के तहत रिफलेक्टर टेप लगाया जाये: नेहा जैन

जिलाधिकारी नेहा जैन की अध्यक्षता में दिनांक 05 जनवरी 2023 से 04 फरवरी 2023 तक चलाये जा रहे सड़क सुरक्षा माह के संबंध में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक मां मुक्तेश्वरी देवी (कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई बैठक में जिलाधिकारी ने वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करने का आवाहन किया.

अमन यात्रा, कानपुर देहात। जिलाधिकारी नेहा जैन की अध्यक्षता में दिनांक 05 जनवरी 2023 से 04 फरवरी 2023 तक चलाये जा रहे सड़क सुरक्षा माह के संबंध में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक मां मुक्तेश्वरी देवी (कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई बैठक में जिलाधिकारी ने वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करने का आवाहन किया, जिससे कि सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।
जिलाधिकारी ने कहा कि आम जनमानस को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जाये, विशेषकर उन ग्रामों पर ज्यादा ध्यान केन्द्रित कर जागरूकता अभियान संचालित किये जाये जिनका निकास हाईवे पर होता है, जिससे कि होने वाली सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके। उन्होंने परिवहन विभाग एवं पुलिस विभाग को निर्देश दिये कि अनाधिकृत वाहन संचालन के विरुद्ध पूरे जनपद में संयुक्त चैकिंग अभियान चलाया जाये, जिसमें विशेष रूप से ट्रैक्टर-ट्रॉली एवं अधिक सवारियां तथा अधिक भार लेकर संचालित हो रहे वाहनों के विरुद्ध चालान / निरूद्ध की कार्यवाही की जाए तथा रिफलेक्टर का प्रयोग अनिवार्य रूप से न करने वाले वाहनों के भारी चालान भी किये जाये। उन्होंने एन०एच०ए०आई० को निर्देश दिये कि जनपद में चिन्हित किये गये नवीन दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्रों / ब्लैकस्पॉट्स के दोनों तरफ नियमानुसार निर्धारित दूरी से पहले ब्लैकस्पॉट चेतावनी बोर्ड लगाये जाये एवं समस्त सुरक्षात्मक कार्य भी किये जायें। शीत ऋतु में कोहरे के कारण मार्गों पर दुर्घटनाओं की संभावना बनी रहती है, जिन्हें रोकने हेतु एन०एच०ए०आई विभाग द्वारा टोल प्लाजा पर आने वाली समस्त गाड़ियों पर रिफलेक्टर शीट लगाने एवं यातायात नियमों का पालन कराने हेतु प्रेरित किये जाने के निर्देश दिए।
उन्होंने उपस्थित समस्त स्कूल संचालकों / प्रबन्धकों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी स्कूल वाहनों को चैव प्रदूषण प्रमाण पत्र एवं वैध फिटनेस प्रमाण पत्र से आच्छादित करा ले और स्कूलों में दुपहिया वाहन के संचालन 18 साल से कम उम्र के छात्र-छात्राओं के प्रवेश पर रोक लगाने एवं उनके अभिभावकों को सूचित करने के निर्देश दिए। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी को अवैध स्कूली वाहनों के विरूद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही करने के निर्देश दिये। अपर पुलिस अधीक्षक ने सजग पुलिस बल के माध्यम से जनता को यातायात नियमों का पालन करने हेतु जागरूक करते हुए यह भी कहा कि यातायात नियमों का पालन न करने वालों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही भी की जायेगी।
सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी ने अवगत कराया कि समय-समय पर हेलमेट व सीटबेल्ट न लगाने वाले वाहनों के चालकों के प्रति वाहन चैकिंग अभियान चलाया जाता है और उनके वाहन चालको को हेलमेट व सीटबेल्ट लगाने से लाभ व न लगाने से हानि के संबंध में जागरूक किया जाता है। जिलाधिकारी द्वारा दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को चिकित्सीय सहायता के सम्बन्ध में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि 108 एम्बुलेंस व अन्य एम्बुलेंस की स्थिति को अपडेट रखें। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन केके गुप्त, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, पीडब्ल्यूडी डी विभाग, परिवहन विभाग के अधिकारीगण, कर्मचारी तथा अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला के प्रयासों से रनिया-रूरा को मिली एक-एक करोड़ की सौगात

कानपुर देहात: अकबरपुर-रनिया विधानसभा क्षेत्र की राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला के प्रयासों से रनिया और रूरा नगर पंचायत को जल निकासी… Read More

9 minutes ago

कानपुर देहात के संजय कुमार मिश्रा बने प्रदेशीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के रेफरी

कानपुर देहात: जिले के सैंथा स्थित जनतंत्र इंटर कॉलेज के व्यायाम शिक्षक एवं क्रीड़ा सचिव संजय कुमार मिश्रा का चयन… Read More

36 minutes ago

कानपुर देहात से लापता किशोरियों को पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर सकुशल किया बरामद

कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र के गांव रतवा मौजा नाही जूनिया से बीती रविवार से लापता दो नाबालिक सगी… Read More

59 minutes ago

उत्तर प्रदेश में विश्वकर्मा पूजा को बंद रहेंगे स्कूल कॉलेज

राजेश कटियार,कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद से जारी अवकाश तालिका के अनुसार 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा है।… Read More

3 hours ago

डीएम का आरटीओ कार्यालय का औचक निरीक्षण, सात कर्मचारी नदारद

कानपुर : सर्वोदय नगर स्थित आरटीओ कार्यालय में आज सुबह अचानक जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के पहुँचते ही हड़कंप मच… Read More

4 hours ago

संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में गिरी महिला को बचाने उतरा जेठ, दोनों की मौत

मंगलपुर (कानपुर देहात)। मंगलवार सुबह सिकंदरा तहसील क्षेत्र के चमरौआ गांव का मजरा बलवंतपुर में एक दिल दहला देने वाली… Read More

5 hours ago

This website uses cookies.