हमीरपुर

चिकित्सा क्षेत्र में योगदान के लिए डीएम ने किया डॉ0 शत्रुघन यादव एवं डाॅ0 विकास यादव को किया सम्मानित

मौदहा विकास खण्ड के बड़ी आबादी वाले गांव सिसोलर के मूल निवासी डॉक्टर पिता पुत्र को चिकित्सा सेवा के क्षेत्र में सराहनीय योगदान के लिए आज जिला अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया है।

हरिमधाव मिश्रा, हमीरपुर : मौदहा विकास खण्ड के बड़ी आबादी वाले गांव सिसोलर के मूल निवासी डॉक्टर पिता पुत्र को चिकित्सा सेवा के क्षेत्र में सराहनीय योगदान के लिए आज जिला अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया है।बताते चलें कि सिसोलर गाँव के सुप्रसिद्ध कामरेड स्वर्गीय जुगुल किशोर यादव के सुपुत्र डॉक्टर शत्रुघन यादव विद्धार्थी जीवन से ही होनहार थे। इन्होंने गाँव में रहकर अपनी प्रारंभिक शिक्षा ग्रहण की. इसके बाद उन्होंने डॉक्टरी की डिग्री लेकर उन्नाव जनपद के ऊंचगांव में तैनाती पायी थी। बताया जाता है. डॉक्टर शत्रुधन यादव का व्यवहार और मरीजों के प्रति समर्पण की भावना के कारण उनकी नौकरी का अधिकांश समय इसी अस्पताल में व्यतीत हुआ है। यहीं से चिकित्सा अधिकारी के पद से वह सेवानिवृत्त हुये और वर्तमान में कानपुर बर्रा में आशवी हास्पिटल के डायरेक्टर हैं। डॉक्टर शत्रुघन यादव की ससुराल गाँव भरखरी (हमीरपुर) है वहां के लोगों की हमेशा चिकित्सा सेवा व आर्थिक सहयोग एवं वर्ष में एक बार गरीबों को कम्बल व वस्त्र दान करते रहे है और ये बहुत ही दयालु प्रकृति के चिकित्सक है।
डॉक्टर शत्रुघन यादव के सुपुत्र डॉक्टर विकास यादव एवं सुपुत्री डॉक्टर सीमा यादव तथा पुत्रबधू डॉक्टर प्रशंसा यादव चिकित्सा के क्षेत्र में सराहनीय योगदान दे रहे हैं। डॉक्टर विकास वर्तमान में हमीरपुर सदर अस्पताल में सेवारत हैं। चिकित्सा सेवा के क्षेत्र में जनपद का नाम रोशन करने पर जिला अधिकारी डॉ0 चन्द्रभूषण त्रिपाठी व एसपी शुभम पटेल ने डॉक्टर शत्रुघन यादव और डॉक्टर विकास यादव को प्रशस्तिपत्र तथा अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया है। जिला अधिकारी द्वारा डॉक्टर पिता पुत्र को सम्मानित किए जाने से सिसोलर गाँव सहित क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है।
Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

रनिया के कॉलेज में ‘मिशन शक्ति’ की गूंज: छात्रों को बताया साइबर अपराध से लड़ने का तरीका

कानपुर देहात, रनियां: रनिया के ओंकारेश्वर इंटर कॉलेज में आज का दिन बेहद खास रहा।…

2 hours ago

रनियां: बंद पड़ी फैक्ट्री में मिला अज्ञात शव, हत्या की आशंका

कानपुर देहात: रनियां थाना क्षेत्र के चिटिकपुर में एक बंद पड़ी सरिया फैक्ट्री में आज…

2 hours ago

उर्वरक केंद्रों पर उप कृषि निदेशक का छापा, खाद वितरण में गड़बड़ी पर लगाई फटकार

कानपुर नगर: किसानों को समय पर और सही दाम पर खाद मिले, यह सुनिश्चित करने…

2 hours ago

पुखरायां में छात्र ने लगाई फांसी, पुलिस जांच में जुटी

कानपुर देहात: भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के पुखरायां कस्बे में आज एक दुखद घटना सामने आई,…

2 hours ago

रसूलाबाद में लाखों की चोरी: घर में सेंधमारी कर उड़ाए जेवर और नगदी

कानपुर देहात: रसूलाबाद थाना क्षेत्र के पम्मापुरा गांव में चोरों ने एक घर को निशाना…

2 hours ago

बालिका व बालक गृह का औचक निरीक्षण, खामियां मिलने पर अधिकारियों को निर्देश

कानपुर नगर: कानपुर नगर में जिला जज चवन प्रकाश, जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह और जिला…

3 hours ago

This website uses cookies.