उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत बड़ी कार्रवाई, एक अभियुक्त 3 माह के लिए जिलाबदर

असामाजिक क्रिया-कलापों में दोषी पाते हुए जिलाबदर कर दिया है।

कानपुर देहात। जनपद कानपुर देहात में गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए, अपर जिला मजिस्ट्रेट (प्रशासन) ने रिजवान उर्फ भुल्ली पुत्र स्व० इस्लाम, जो कि रायपुर रोड, कस्बा गजनेर का निवासी है, उसे असामाजिक क्रिया-कलापों में दोषी पाते हुए जिलाबदर कर दिया है।

यह कार्रवाई थाना गजनेर पुलिस द्वारा धारा 3(1) उ0प्र0 गुण्डा नियंत्रण अधिनियम के अन्तर्गत की गई थी। अभियुक्त को तीन महीने की अवधि के लिए कानपुर देहात जनपद और उसकी सीमा से निष्कासित किया गया है।

साथ ही यह निर्देशित किया गया है कि यदि इस अवधि के दौरान वह जनपद की सीमा में प्रवेश करता है, तो उसके विरुद्ध नियमानुसार अभियोग पंजीकृत कर कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

anas quraishi
Author: anas quraishi

Sabse pahle

Related Articles

AD
Back to top button