कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

जिलाधिकारी अलोक ने कंचौसी स्थित निर्माणाधीन रेल उपरगामी सेतु के निर्माण कार्यों का लिया जायजा, दिए निर्देश

कंचौसी में निर्माणाधीन रेल उपरगामी सेतु के बंद पड़े निर्माण कार्य को चालू करने के उद्देश्य से आज जिलाधिकारी आलोक सिंह ने मौके पर जाकर वास्तविक स्थिति का जायजा लिया।

कानपुर देहात। कंचौसी में निर्माणाधीन रेल उपरगामी सेतु के बंद पड़े निर्माण कार्य को चालू करने के उद्देश्य से आज जिलाधिकारी आलोक सिंह ने मौके पर जाकर वास्तविक स्थिति का जायजा लिया।

जिलाधिकारी ने संबंधित सभी पक्षों को बुलाकर वास्तविक स्थिति को जाना तथा सभी को समझा बुझा कर कार्य को पुनः चालू करने का निर्देश कार्यदायी संस्था को दिया। उल्लेखनीय है की कुछ किसानों के द्वारा विरोध प्रकट करने पर रेल उपरगामी सेतु निर्माण कार्य रोक दिया गया था।

IMG 20240109 WA0016

जिलाधिकारी ने किसानों से वार्ता की व उनकी समस्याओं शिकायतों को जाना तथा उन्हें भरोसा दिलाया कि उनके साथ किसी प्रकार का अन्याय नहीं होगा, किसानों ने भी कार्य चालू करने हेतु अपनी सहमति प्रकट की। इस मौके पर सेतु निगम के अधिशासी अभियंता, जेई तथा किसान बंधु उपस्थित रहे।

Related Articles

AD
Back to top button