लखनऊउत्तरप्रदेश

अंबेडकर जयंती पर ‘दलित दिवाली’ मनाएगी सपा : अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने अंबेडकर जयंती के दिन दलित दिवाली मनाने का ऐलान किया है. इसके अलावा उन्होंने ट्वीट कर बीजेपी पर निशाना भी साधा है.

बीजेपी पर साधा निशाना
अपने ट्वीट में अखिलेश ने बीजेपी पर निशाना भी साधा है. उन्होंने कहा कि बीजेपी के राजनीतिक अमावस्या के काल में वो संविधान खतरे में है, जिससे मा. बाबासाहेब ने स्वतंत्र भारत को नयी रोशनी दी थी. इसीलिए मा. बाबासाहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती, 14 अप्रैल को समाजवादी पार्टी उप्र, देश व विदेश में ‘दलित दीवाली’ के तौर पर मनाएगी.

दफ्तरों में रहेगा अवकाश
बता दें कि भीमराव अंबेडकर की जयंती पर केंद्रीय कार्यालयों में अवकाश रहेगा. केंद्र सरकार ने ऐलान किया है कि बाबा साहब अंबेडकर के जन्मदिन पर 14 अप्रैल को सभी केंद्रीय दफ्तरों में छुट्टी रहेगी. कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय की तरफ से आधिकारिक आदेश में इस फैसले की जानकारी दी गई. इसके साथ ही फैसले में कहा गया कि 14 अप्रैल को केंद्रीय सरकारी दफ्तरों के साथ ही देशभर में औद्योगिक प्रतिष्ठानों को भी बंद रखा जाएगा.

Related Articles

AD
Back to top button