कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

40 लीटर अवैध कच्ची शराब सहित युवक गिरफ्तार 

अपराध नियंत्रण व अवैध शराब बरामदगी की दिशा में कार्यवाही करते हुए थाना सिकंदरा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर छापामारी कर एक व्यक्ति को 40 लीटर अवैध कच्ची शराब समेत धर दबोचा।

Story Highlights
  • अपराध नियंत्रण की दिशा में कानपुर देहात को मिली एक और सफलता

ब्रजेंद्र तिवारी, पुखरायां। अपराध नियंत्रण व अवैध शराब बरामदगी की दिशा में कार्यवाही करते हुए थाना सिकंदरा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर छापामारी कर एक व्यक्ति को 40 लीटर अवैध कच्ची शराब समेत धर दबोचा।

AD 1

आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्यवाही कर न्यायालय भेजा गया है।अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन कानपुर आलोक सिंह के कुशल मार्गदर्शन में जनपद कानपुर देहात में अपराध नियंत्रण की दिशा में घटनाओं के रोकथाम एवं खुलासे हेतु चलाए जा रहे अवैध शराब बरामदगी विशेष अभियान के क्रम में कार्यवाही करते हुए थाना सिकंदरा पुलिस ने सोमवार को मुखबिर की सूचना पर छापामारी कर एक व्यक्ति को थाना क्षेत्र के बुधौली मोड़ के पास 40 लीटर अवैध कच्ची शराब समेत धर दबोचा।

AD1

आरोपी को गिरफ्तार कर थाने लाया गया।पूंछतांछ में आरोपी ने अपना नाम पता राम अवतार राजपूत पुत्र स्वर्गीय मनसुख राजपूत निवासी ग्राम हिम्मतपुर थाना सिकंदरा बताया है।आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की गई है।प्रभारी निरीक्षक अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि आरोपी को न्यायालय भेजा गया है।

Related Articles

AD
Back to top button