कानपुर देहात

दुर्जनपुरवा गांव में आदर्श रामलीला कमेटी द्वारा रामलीला तथा विशाल धनुष यज्ञ कार्यक्रम आयोजित

मलासा विकासखंड के अंतर्गत दुर्जनपुरवा गांव में आदर्श रामलीला कमेटी द्वारा आयोजित रामलीला तथा विशाल धनुष यज्ञ कार्यक्रम के प्रथम दिवस में शनिवार को कलाकारों द्वारा ताड़का बध लीला का सुंदर मंचन किया गया.

ब्रजेन्द्र तिवारी, पुखरायां। मलासा विकासखंड के अंतर्गत दुर्जनपुरवा गांव में आदर्श रामलीला कमेटी द्वारा आयोजित रामलीला तथा विशाल धनुष यज्ञ कार्यक्रम के प्रथम दिवस में शनिवार को कलाकारों द्वारा ताड़का बध लीला का सुंदर मंचन किया गया. इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख मलासा स्वतंत्र पासवान ने भी कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज करा भगवान राम की आरती कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया वहीं कार्यक्रम में हास्य कलाकार ने दर्शकों को लोटपोट होने पर मजबूर कर दिया।

ये भी पढ़े-  बरौर, जरसेन तथा मलासा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर जन आरोग्य मेले का आयोजन

विकासखंड के दुर्जनपुरवा गांव में आदर्श रामलीला कमेटी के तत्वाधान में आयोजक मंडल द्वारा शनिवार को दो दिवसीय रामलीला तथा विशाल धनुष यज्ञ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख स्वतंत्र पासवान ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई तथा भगवान राम की आरती कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।वहीं रामलीला में कार्यक्रम के पहले दिन शनिवार को दूरदराज से आए कलाकारों ने ताड़का बध लीला का सुंदर मंचन किया।दंडक वन में श्रीराम और राक्षसी ताड़का के बीच युद्ध होता है। जिसमें मारीच व सुबाहु की बहन राक्षसी ताड़का का भगवान श्रीराम बध कर देते हैं।सभी ऋषि मुनि प्रसन्न हो जाते हैं।

ये भी पढ़े-  सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का हुआ भव्यतम शुभारंभ

जिसके बाद ताड़का के दोनों भाई मारीच और सुबाहु के साथ भगवान श्रीराम का युद्ध होता है।इस युद्ध में भगवान श्रीराम का बाण लगने से मारीच सौ योजन दूर जाकर गिरता है तथा सुबाहु मृत्यु को प्राप्त होता है ।रामलीला के मंचन के दौरान ताड़का का बध देखने के लिए भारी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे और ताड़का के बध का मंचन देखकर पंडाल जय श्रीराम के नारों से गूंज उठा।इस दौरान हास्य कलाकार ने दर्शकों को लोटपोट होने पर मजबूर कर दिया वहीं रविवार को रामलीला में सुप्रसिद्ध कलाकारों द्वारा विशाल धनुष यज्ञ कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा।कार्यक्रम में राम की भूमिका बांदा के शैलेंद्र शुक्ला ने,लक्ष्मण की भूमिका बिल्हौर के रविकांत मिश्रा ने ताड़का की भूमिका श्यामसुंदर पांडेय ने तथा हास्य कलाकार की भूमिका बाबा अकेला ने निभाई।इस मौके पर समस्त ग्रामवासी मौजूद रहे।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

मौसेरी बहन के प्रेमी ने साथियों संग मिल बेरहमी से की थी युवक की हत्या

कानपुर देहात के रनियां थाना क्षेत्र में 2 जुलाई को बरामद हुए अज्ञात शव की…

23 hours ago

गुरुपूर्णिमा के दिन गुरुओं का ऐसा अपमान, पढ़कर के आप भी हो जाएंगे हैरान

कानपुर देहात। गुरुपूर्णिमा जैसे पावन दिन पर जब देश भर में लोग अपने शिक्षकों के…

2 days ago

₹29,000 की साइबर ठगी का शिकार हुए अंकित कुमार, शिवली पुलिस ने ₹25,000 कराए वापस

कानपुर देहात: कानपुर देहात के शिवली थाना क्षेत्र के जुगराजपुर गांव निवासी अंकित कुमार साइबर…

2 days ago

कानपुर देहात: मोटरसाइकिल चोरी और मुठभेड़ में एक बदमाश गिरफ्तार, लाखों का सामान बरामद

कानपुर देहात में आपराधिक घटनाओं की रोकथाम और खुलासे के लिए चलाए जा रहे विशेष…

2 days ago

बेसिक शिक्षा विभाग फिर हुआ शर्मसार कक्षा 6 के बच्चों को नहीं आता 10 तक का पहाड़ा

कानपुर देहात। स्कूली शिक्षा की गुणवत्ता को जांचने के लिए शिक्षा मंत्रालय की ओर से…

3 days ago

नोडल अधिकारी ने विभिन्न स्थानों पर किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण पर दिया संदेश

कानपुर देहात। महानिदेशक आयुष उत्तर प्रदेश शासन/नोडल अधिकारी वृक्षारोपण मानवेंद्र सिंह द्वारा जनपद में हो…

3 days ago

This website uses cookies.