G-4NBN9P2G16
ब्रजेन्द्र तिवारी, पुखरायां। मलासा विकासखंड के अंतर्गत दुर्जनपुरवा गांव में आदर्श रामलीला कमेटी द्वारा आयोजित रामलीला तथा विशाल धनुष यज्ञ कार्यक्रम के प्रथम दिवस में शनिवार को कलाकारों द्वारा ताड़का बध लीला का सुंदर मंचन किया गया. इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख मलासा स्वतंत्र पासवान ने भी कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज करा भगवान राम की आरती कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया वहीं कार्यक्रम में हास्य कलाकार ने दर्शकों को लोटपोट होने पर मजबूर कर दिया।
ये भी पढ़े- बरौर, जरसेन तथा मलासा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर जन आरोग्य मेले का आयोजन
विकासखंड के दुर्जनपुरवा गांव में आदर्श रामलीला कमेटी के तत्वाधान में आयोजक मंडल द्वारा शनिवार को दो दिवसीय रामलीला तथा विशाल धनुष यज्ञ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख स्वतंत्र पासवान ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई तथा भगवान राम की आरती कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।वहीं रामलीला में कार्यक्रम के पहले दिन शनिवार को दूरदराज से आए कलाकारों ने ताड़का बध लीला का सुंदर मंचन किया।दंडक वन में श्रीराम और राक्षसी ताड़का के बीच युद्ध होता है। जिसमें मारीच व सुबाहु की बहन राक्षसी ताड़का का भगवान श्रीराम बध कर देते हैं।सभी ऋषि मुनि प्रसन्न हो जाते हैं।
ये भी पढ़े- सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का हुआ भव्यतम शुभारंभ
जिसके बाद ताड़का के दोनों भाई मारीच और सुबाहु के साथ भगवान श्रीराम का युद्ध होता है।इस युद्ध में भगवान श्रीराम का बाण लगने से मारीच सौ योजन दूर जाकर गिरता है तथा सुबाहु मृत्यु को प्राप्त होता है ।रामलीला के मंचन के दौरान ताड़का का बध देखने के लिए भारी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे और ताड़का के बध का मंचन देखकर पंडाल जय श्रीराम के नारों से गूंज उठा।इस दौरान हास्य कलाकार ने दर्शकों को लोटपोट होने पर मजबूर कर दिया वहीं रविवार को रामलीला में सुप्रसिद्ध कलाकारों द्वारा विशाल धनुष यज्ञ कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा।कार्यक्रम में राम की भूमिका बांदा के शैलेंद्र शुक्ला ने,लक्ष्मण की भूमिका बिल्हौर के रविकांत मिश्रा ने ताड़का की भूमिका श्यामसुंदर पांडेय ने तथा हास्य कलाकार की भूमिका बाबा अकेला ने निभाई।इस मौके पर समस्त ग्रामवासी मौजूद रहे।
कानपुर देहात के शिवली थाना क्षेत्र में भेवान गांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। यहां एक तेज… Read More
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने हाल ही में आईएएस अधिकारी मोनिका रानी को स्कूल शिक्षा का प्रभारी महानिदेशक नियुक्त किया… Read More
कानपुर नगर। मा० राज्यपाल महोदया की प्रेरणा से जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में राजकीय बालिका गृहों… Read More
राजेश कटियार, कानपुर देहात। मंगलवार को समायोजन को लेकर एक मुकदमे की सुनवाई उच्च न्यायालय लखनऊ खंडपीठ में हुई जिसमें… Read More
पुखरायां।भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के श्यामसुंदरपुर गांव में मंगलवार को एक युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया।जिससे उसकी… Read More
पुखरायां (कानपुर देहात) l हॉली क्रॉस स्कूल में आज मंगलवार को हिंदी दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। स्कूल… Read More
This website uses cookies.