G-4NBN9P2G16
सुशील त्रिवेदी, कानपुर देहात। भारतीय जनता पार्टी अपने स्थापना दिवस को बड़े धूमधाम से मना रहा है किंतु कानपुर देहात जनपद के पदाधिकारियों ने अपने पांच बार के मण्डल अध्यक्ष विनोद तिवारी को कार्यक्रम की सूचना देना तक मुनासिब नहीं समझा और हताश निराश विनोद जी ने अपने आवास पर ही पार्टी का 44 वां स्थापना दिवस मनाकर अपने को सन्तुष्ट किया।
ये भी पढ़े- नगर निकाय की 5 परियोजनाओं का हुआ शिलान्यास
उल्लेखनीय है कि विनोद तिवारी आज भी निवर्तमान मण्डल अध्यक्ष हैं क्योंकि उनके बाद पार्टी में मण्डल अध्यक्ष को लेकर चुनाव के स्थान पर नामित करने की व्यवस्था लागू हो गई। बताते चलें कि विनोद जी उस समय मंडल अध्यक्ष चुनकर आए थे जब भाजपा में कार्यकर्ताओं का टोटा हुआ करता था और तब 1991 में क्षेत्र में अपनी छवि और लोकप्रियता के बल पर चुनाव जीतकर मण्डल अध्यक्ष बनें इतना ही नहीं तो लगातार 5 बार अध्यक्ष पद हासिल किया।
ये भी पढ़े- भाजपा के 44 वें स्थापना दिवस पर लोकतंत्र सेनानी किए गए सम्मानित
उनके कार्यकाल में पंडित श्याम बिहारी मिश्रा लगातार 4 बार सांसद बने ,एक बार मथुरा प्रसाद पाल विधायक तथा देवेंद्र सिंह भोले पहली बार अकबरपुर से सांसद चने गये। इस अवसर पर उन्होंने अपना दर्द बयां करते हुए बताया कि अब तो उन्हें किसी भी कार्यक्रम की सूचना तक नहीं दी जाती है किन्तु उनके तनमन में पार्टी बसी हुई है इसीलिए उन्होंने घर पर ही न केवल स्थापना दिवस मनाया बल्कि अपने नेता प्रधानमंत्री मोदी जी को भी सुना। श्री तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि श्री राम मंदिर आंदोलन के दौरान वे फतेहगढ स्थित केंद्रीय कारागार में अपने 50 साथियों के साथ निरुद्ध रहे तथा भगवान राम के जन्म स्थान अयोध्या में जब ढांचा ढहाया जा रहा था तब भी वह उपस्थित थे।
मंगलपुर (कानपुर देहात)। मंगलवार सुबह सिकंदरा तहसील क्षेत्र के चमरौआ गांव का मजरा बलवंतपुर में एक दिल दहला देने वाली… Read More
कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गजनेर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव में खेत में काम करते… Read More
सुप्रीम कोर्ट की ओर से शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को शिक्षकों के लिए अनिवार्य किए जाने संबंधी निर्णय पर मुख्यमंत्री… Read More
लखनऊ/ कानपुर देहात। सेवारत शिक्षकों के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा अनिवार्य की गई टीईटी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने… Read More
आज का समाज विचारधाराओं में इस कदर विभाजित है कि हर बात, हर विचार और हर व्यक्ति को किसी न… Read More
नई दिल्ली/कानपुर देहात। आयकर विभाग ने सोमवार को आईटीआर दाखिल करने के आखिरी दिन रिटर्न भरने में लोगों को हुई… Read More
This website uses cookies.