कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य को दी गई भव्यतम विदाई

लंबे समय से प्राथमिक विद्यालय सुनवर्षा में प्रधानाचार्य के पद पर तैनात शिक्षक के सेवानिवृत्त होने पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें प्रधान समेत शिक्षक गणों ने पहुंचकर पुष्पों की माला पहनाकर एवं अंग वस्र एवं प्रतीक चिन्ह भेटकर सम्मानित कर भावभीनी विदाई दी। 

अमन यात्रा , शिवली। लंबे समय से प्राथमिक विद्यालय सुनवर्षा में प्रधानाचार्य के पद पर तैनात शिक्षक के सेवानिवृत्त होने पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें प्रधान समेत शिक्षक गणों ने पहुंचकर पुष्पों की माला पहनाकर एवं अंग वस्र एवं प्रतीक चिन्ह भेटकर सम्मानित कर भावभीनी विदाई दी।

ये भी पढ़े-  ग्रामीणों को साफ सफाई रखने के लिए जागरूक किया जाए : प्रभारी चिकित्साधिकारी

विकासखंड मैथा के ग्राम सुनवर्षा में प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाचार्य के पद पर काफी समय से सेवाएं दे रहे शिक्षक दिनेश कुमार मिश्र के सेवानिवृत्त होने पर दिन शनिवार को विदाई समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें प्रधान सुरेश उर्फ टिल्लू पाल व शिक्षक गणों ने सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य को पुष्पों की माला  एवं अन्य वस्त्र  पहनाकर व प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित कर भावभीनी विदाई दी। इस दौरान शिक्षक  संजीव बाजपेयी, अमित कुशवाहा ,अनुराग,राकेश मिश्रा,मनोज मिश्रा, मीता,नीलम देवी,योगेंद्र शुक्ला,ज्योतिसीना श्रीवास्तव, ज्योति,संजय कुशवाहा सुरेश प्रजापति आदि उपस्थित रहें।

Related Articles

AD
Back to top button