कानपुर देहात

जिलाधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का किया निरीक्षण, गन्दगी पाये जाने पर लगायी फटकार, स्पष्टीकरण के दिये निर्देश

जिलाधिकारी ने डेरापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वहां पर गन्दगी व जगह-जगह कूड़ा पाये जाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र प्रभारी से स्पष्टीकरण हेतु निर्देश दिये।

अमन यात्रा, कानपुर देहात। जिलाधिकारी ने डेरापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वहां पर गन्दगी व जगह-जगह कूड़ा पाये जाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र प्रभारी से स्पष्टीकरण हेतु निर्देश दिये। वहीं जिलाधिकारी ने प्रसव कक्ष, इमरजेन्सी वार्ड, किचन रूम, लेबर रूम, दवा वितरण कक्ष, जांच केन्द्र, पंजीकरण कक्ष आदि निरीक्षण किया। वहीं प्रसव कक्ष में जन्मी बच्चियों को गोद में लेकर खिलाया व माताओं से वार्ता की तथा सरकार द्वारा चलायी जा रहीं योजनाओं का लाभ दिये जाने हेतु निर्देशित किया।

वहीं जिलाधिकारी ने अस्पताल में आने वाले लोगों के लिए शुद्ध पेयजल आदि की व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने हेतु निर्देशित किया। इसके पश्चात जिलाधिकारी ने डेरापुर में संचालित मटीरियल्स रिकवरी फैसिलिटी (एमआरएफ) सेन्टर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ईओ ने जिलाधिकारी को बताया कि डेरापुर कस्बे का कूड़ा यहां एकत्र किया जाता है, इसके पश्चात मशीनों से कूड़े को अलग अलग किया जायेगा, वहीं उन्होंने बताया कि मशीनें अभी विद्युत कनेक्शन के कारण नहीं संचालित है, इस पर जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि इसको शीघ्र चालू कर कूड़े को निस्तारण किया जाये।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

कानपुर देहात में 19 जून को 50 ओपन जिम का होगा शुभारंभ: स्वस्थ जीवन शैली को मिलेगा बढ़ावा

कानपुर देहात।  कानपुर देहात के ग्रामीणों के लिए एक स्वस्थ और सक्रिय जीवन शैली का…

4 hours ago

कानपुर देहात में विवादित जमीन पर निर्माण को लेकर हिंसक झड़प

कानपुर देहात के सिकंदरा तहसील क्षेत्र के कस्बा संदलपुर में एक विवादित जमीन पर निर्माण…

23 hours ago

कानपुर देहात में जान से मारने की नियति से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार,भेजा कोर्ट

कानपुर देहात में पुलिस अधीक्षक अरविंद मिश्रा के निर्देशन में अपराध नियंत्रण की दिशा में…

23 hours ago

कानपुर देहात ने एस पी ने की अपराध समीक्षा बैठक,दिए निर्देश

पुखरायां।कानपुर देहात के पुलिस लाइन माती स्थित सभागार में बुधवार शाम पुलिस अधीक्षक अरविंद मिश्रा…

1 day ago

कानपुर देहात में रेलवे लाइन किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव,फैली सनसनी

पुखरायां। कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र के रूरा रेलवे लाइन के किनारे खड्ड में…

1 day ago

यात्रियों के लिए खुशखबरी: झांसी-लखनऊ पैसेंजर अब गोविंदपुरी तक चलेगी

उरई। झांसी मंडल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए झांसी से लखनऊ जाने…

1 day ago

This website uses cookies.