कानपुर देहात

निकाय चुनाव 2023 : जनपद मुख्यालय स्थित प्रमुख नगर पंचायत अकबरपुर शांतिपूर्ण संपन्न हुआ मतदान

निकाय चुनाव 2023 को लेकर प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मत पेटियों में कैद हो गया। जनपद कानपुर देहात की प्रमुख नगर पंचायत अकबरपुर में शांतिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न हुआ जिसमें मतदाताओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और कुछ बूथों पर 50 तो कुछ पर 80 प्रतिशत तक मतदान किया गया।

सुशील त्रिवेदी, कानपुर देहात : निकाय चुनाव 2023 को लेकर प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मत पेटियों में कैद हो गया। जनपद कानपुर देहात की प्रमुख नगर पंचायत अकबरपुर में शांतिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न हुआ जिसमें मतदाताओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और कुछ बूथों पर 50 तो कुछ पर 80 प्रतिशत तक मतदान किया गया। उल्लेखनीय है कि जिलाधिकारी नेहा जैन एवं पुलिस अधीक्षक एस मूर्ति ने जनपद की 11 नगर पंचायतों एवं दो नगर पालिका परिषद के मतदेय स्थलों पर पहुंचकर कानून और व्यवस्था के पालन करने की जिम्मेदारी निभाई।
ज्ञातव्य है कि इसे पुलिस प्रशासन की हनक और सक्रियता ही कही जाएगी कि राष्ट्रीय राजमार्ग सहित नगर के अन्य मार्गों पर भारी सन्नाटा बना रहा है इतना ही नहीं नगर में आज बाजार का दिन था फिर भी एक भी दुकान नहीं खुली यहां तक कि नगरवासी एक पान और एक चाय के लिए भटकते नजर आए हालांकि मतदाताओं ने मतदान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया जिसमें महिलाओं का योगदान महत्वपूर्ण रहा। शायद यह परिस्थितियां इसलिए बनी क्योंकि यहां के नगर पंचायत अध्यक्ष की सीट महिला के लिए आरक्षित थी।
इस अवसर पर सेवा संस्था की संस्थापक कंचन मिश्रा अपने पड़ोसी महिला मतदाताओं को लेकर बूथ पर पहुंची और मतदान किया मतदान रूपी यज्ञ में एनसीसी के जवानों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

कानपुर देहात: भाई ने पैसों के लिए की मां की हत्या,आरोपी फरार

राजपुर, कानपुर देहात - राजपुर कस्बे में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है।जहाँ एक…

12 hours ago

रनिया के कॉलेज में ‘मिशन शक्ति’ की गूंज: छात्रों को बताया साइबर अपराध से लड़ने का तरीका

कानपुर देहात, रनियां: रनिया के ओंकारेश्वर इंटर कॉलेज में आज का दिन बेहद खास रहा।…

14 hours ago

रनियां: बंद पड़ी फैक्ट्री में मिला अज्ञात शव, हत्या की आशंका

कानपुर देहात: रनियां थाना क्षेत्र के चिटिकपुर में एक बंद पड़ी सरिया फैक्ट्री में आज…

14 hours ago

उर्वरक केंद्रों पर उप कृषि निदेशक का छापा, खाद वितरण में गड़बड़ी पर लगाई फटकार

कानपुर नगर: किसानों को समय पर और सही दाम पर खाद मिले, यह सुनिश्चित करने…

14 hours ago

पुखरायां में छात्र ने लगाई फांसी, पुलिस जांच में जुटी

कानपुर देहात: भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के पुखरायां कस्बे में आज एक दुखद घटना सामने आई,…

14 hours ago

रसूलाबाद में लाखों की चोरी: घर में सेंधमारी कर उड़ाए जेवर और नगदी

कानपुर देहात: रसूलाबाद थाना क्षेत्र के पम्मापुरा गांव में चोरों ने एक घर को निशाना…

14 hours ago

This website uses cookies.