कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

संपूर्ण समाधान दिवस में 123 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें एक शिकायत का मौके पर निस्तारण

जिलाधिकारी नेहा जैन की अध्यक्षता में तहसील सभागार अकबरपुर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में 123 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें एक शिकायत का मौके पर निस्तारण किया गया, इन शिकायतों में सबसे ज्यादा शिकायतें राजस्व विभाग की 58 शिकायतें प्राप्त हुई।

Story Highlights
  • जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील अकबरपुर में सुनी फरियादियों की शिकायतें, त्वरित निस्तारण हेतु सम्बन्धित को दिये निर्देश

कानपुर देहात। जिलाधिकारी नेहा जैन की अध्यक्षता में तहसील सभागार अकबरपुर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में 123 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें एक शिकायत का मौके पर निस्तारण किया गया, इन शिकायतों में सबसे ज्यादा शिकायतें राजस्व विभाग की 58 शिकायतें प्राप्त हुई, विकास की 30 तथा पुलिस विभाग 22, विद्युत, डूडा, जल निगम की 3-3 शिकायतें प्राप्त हुई, इसी प्रकार बेसिक शिक्षा, स्वास्थ्य विभाग के 1-1 शिकायत प्राप्त हुई तथा नगर पंचायत के 5 शिकायतें प्राप्त हुई।

IMG 20230520 WA0017

जिलाधिकारी ने आए हुए फरियादियों की शिकायतों को सुनकर सम्बन्धित अधिकारियों को शीघ्र निस्तारण कराने हेतु निर्देश दिए, तहसीलदार अकबरपुर से कहा कि भूमि विवाद से सम्बन्धित सन्दर्भों में पुलिस एवं राजस्व की संयुक्त टीम को मौके पर भेजकर निस्तारण कराया जाए । उन्होंने समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन की मंशा के अनुरूप जो समय सीमा समस्याओं के निस्तारण हेतु दी गई है उसी के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराएं। उन्होंने यह भी कहा कि निस्तारण के साथ-साथ लाभार्थी को संतुष्टी भी मिलनी चाहिए।

सम्पूर्ण समाधान दिवस में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर ए के सिंह, उप जिलाधिकारी अकबरपुर पूनम गौतम सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे ।

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button