G-4NBN9P2G16
ब्रजेन्द्र तिवारी, पुखरायां। बरौर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बारही मोड़ के पास मंगलवार की शाम लोडर की टक्कर लगने से एक छह वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने गंभीर रूप से घायल बच्चे को उपचार के लिए देवीपुर सीएचसी में भर्ती कराया। जहां पर मौजूद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
ये भी पढ़े- मास्टर ट्रेनर्स की मदद से सुधरेगी आउट ऑफ स्कूल बच्चों की दक्षता
प्राप्त सूचना के अनुसार थाना क्षेत्र के अंतर्गत बारही गांव निवासी कमलेश कठेरिया का छह वर्षीय पुत्र ओम जी घर के बाहर खेल रहा था। उसी समय बरौर की ओर से मुंगीसापुर की तरफ जाते हुए बैधुत का सामान लदे लोडर ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।
जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने उसे गंभीर अवस्था में उपचार हेतु देवीपुर सीएचसी में भर्ती कराया। जहां पर मौजूद डॉक्टर अमित निरंजन ने उसे मृत घोषित कर दिया।वहीं बुधवार को मृतक की चचेरी बहन नेहा की शादी का कार्यक्रम है।घटना की सूचना मिलने पर घर में कोहराम मच गया।परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।
ये भी पढ़े- भोजपुरी फिल्म “मर्यादा सात फेरों की” का मुहूर्त कर शूटिंग हुई शुरू
वहीं परिजनों ने मुवावजे की मांग को लेकर शव को सड़कमार्ग पर रख जाम लगा हंगामा शुरू कर दिया।सूचना पर बरौर,भोगनीपुर, डेरापुर तीनों थानों की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यथास्थिति को बरकरार रखा। वहीं घटना के संबंध में मृतक के पिता की ओर से थाना पुलिस को तहरीर दी गई है। बहरई निवासी कमलेश पुत्र नाथूराम ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि मंगलवार की शाम उसका पुत्र दरवाजे के सामने खेल रहा था कि तभी बरौर की तरफ से आते हुए पिकअप लोडर के चालक थाना मंगलपुर निवासी मोहित पाल पुत्र रामराज पाल ने तेजी और लापरवाही से गलत दिशा में आकर उसके पुत्र को जोरदार टक्कर मार दी जिसके चलते उसकी मृत्यु हो गई। थाना इंचार्ज विजय कुमार सिंह ने बताया कि लोडर को कब्जे में ले लिया गया है।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर अग्रिम कार्यवाही की जायेगी।
राजेश कटियार,कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद से जारी अवकाश तालिका के अनुसार 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा है।… Read More
कानपुर : सर्वोदय नगर स्थित आरटीओ कार्यालय में आज सुबह अचानक जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के पहुँचते ही हड़कंप मच… Read More
मंगलपुर (कानपुर देहात)। मंगलवार सुबह सिकंदरा तहसील क्षेत्र के चमरौआ गांव का मजरा बलवंतपुर में एक दिल दहला देने वाली… Read More
कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गजनेर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव में खेत में काम करते… Read More
सुप्रीम कोर्ट की ओर से शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को शिक्षकों के लिए अनिवार्य किए जाने संबंधी निर्णय पर मुख्यमंत्री… Read More
लखनऊ/ कानपुर देहात। सेवारत शिक्षकों के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा अनिवार्य की गई टीईटी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने… Read More
This website uses cookies.