कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

जिलाधिकारी नेहा की अध्यक्षता में हुई स्काउट गाइड संस्था की प्रथम बैठक, कार्ययोजना बनाये जाने हेतु दिये गये निर्देश

जिलाधिकारी नेहा जैन की अध्यक्षता में स्काउट गाइड संस्था की प्रथम बैठक मॉ मुक्तेश्वरी देवी सभागार कक्ष में आयोजित हुई। बैठक में प्रादेशिक मुख्यालय द्वारा संस्था के अध्यक्ष के रूप में जिलाधिकारी का स्वागत संस्था के पदाधिकारियों की ओर से किया गया।

अमन यात्रा, कानपुर देहात। जिलाधिकारी नेहा जैन की अध्यक्षता में स्काउट गाइड संस्था की प्रथम बैठक मॉ मुक्तेश्वरी देवी सभागार कक्ष में आयोजित हुई। बैठक में प्रादेशिक मुख्यालय द्वारा संस्था के अध्यक्ष के रूप में जिलाधिकारी का स्वागत संस्था के पदाधिकारियों की ओर से किया गया।

IMG 20230613 WA0012

इस अवसर पर संस्था द्वारा स्काउट गाइड गतिविधि, कार्य योजना तथा नव स्काउट भवन के निर्माण हेतु प्रस्ताव जिलाधिकारी के समक्ष रखा गया, साथ ही संस्था को आगे बढ़ाने तथा प्रगतिशील बिन्दुओं पर चर्चा की गयी। जिसमें जिलाधिकारी द्वारा पूर्ण सहयोग सहित आगामी बैठक में पूर्ण चर्चा करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर रविशंकर तिवारी, सीता यादव, प्रज्ञा सिंह, योगेश मिश्र, शशि कुमार शर्मा, अशोक कुमार अवस्थी तथा संस्था के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

IMG 20230613 WA0013

कु0 प्रिया शर्मा यूनीसेफ से अपनी बात जिलाधिकारी के समक्ष रखी। कु0 ऋद्धा एवं शैलजा ने स्वागतगीत प्रस्तुत किया। जिला विद्यालय निरीक्षक राम अचल मिश्रा ने स्काउटिंग के विकास के क्रम में आगामी बैठक में पूर्ण विचार करने एवं सम्बन्धित पत्राचार निर्गत करने का आश्वासन दिया।

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button