उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूजलखनऊ

परिषदीय स्कूलों की रसोइयों को ड्रेस कोड में करनी होगी ड्यूटी

परिषदीय विद्यालयों में तैनात रसोइये अब अलग से पहचाने जा सकेंगे। सरकार ने इन्हें अब उनके ड्रेस में ही आने के निर्देश जारी किए हैं। परिषदीय विद्यालयों में तैनात रसोइयों के लिए शासन ने ड्रेस कोड लागू कर दिया है।

Story Highlights
  • परिषदीय स्कूलों में रसोइयों का ड्रेस कोड हुआ लागू

अमन यात्रा, कानपुर देहात। परिषदीय विद्यालयों में तैनात रसोइये अब अलग से पहचाने जा सकेंगे। सरकार ने इन्हें अब उनके ड्रेस में ही आने के निर्देश जारी किए हैं। परिषदीय विद्यालयों में तैनात रसोइयों के लिए शासन ने ड्रेस कोड लागू कर दिया है। इसके तहत इसी सत्र में महिला रसोइया ब्राउन रंग की साड़ी पहनी नजर आएंगी। पुरुष रसोइयों के लिए बादामी रंग की शर्ट और ब्राउन रंग की पैंट का ड्रेस कोड लागू किया गया है।

यह व्यवस्था विद्यालयों में ग्रीष्कालीन छुट्टियां खत्म होने के बाद शुरू हो जाएगी। हालांकि शासन ने इन रसोइयों को ड्रेस के लिए 500-500 रुपये पहले ही जारी कर दिए हैं। बेसिक शिक्षा अधिकारी रिद्धी पाण्डेय ने बताया कि जनपद में 4507 रसोइया कार्यरत हैं। इन सभी के खाते में 500-500 रुपये भेजे जा चुके हैं। उसी धनराशि से रसोइया अपनी ड्रेस तैयार कराएंगे। सभी रसोइयों को ड्रेस में ड्यूटी के निर्देश प्राप्त हुए हैं।

Related Articles

AD
Back to top button