कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

एडीजे निजेन्द्र कुमार को फूल माला पहनाकर किया गया विदा

जिला एवं सत्र न्यायालय कानपुर देहात में एडीजे रहे निजेन्द्र कुमार का स्थानांतरण बीते दिनों बिजनौर के लिए कर दिया गया था उन्हें आज भावभीनी विदाई देकर सम्मानित किया गया।

Story Highlights
  • जिला सत्र न्यायालय बिजनौर के लिए हुआ स्थानांतरण , ईमानदार अधिकारी की बताई गई छवि

सुशील त्रिवेदी, कानपुर देहात। जिला एवं सत्र न्यायालय कानपुर देहात में एडीजे रहे निजेन्द्र कुमार का स्थानांतरण बीते दिनों बिजनौर के लिए कर दिया गया था उन्हें आज भावभीनी विदाई देकर सम्मानित किया गया। ज्ञातव्य है कि विजेंद्र कुमार कानपुर देहात में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव भी रहे हैं। जनपद में उनका कार्यकाल 3 वर्ष का रहा जिसमें उनकी छवि एक ईमानदार अधिकारी की रही।

ये भी पढ़े-  नगर पंचायत अकबरपुर में 2 प्रत्याशियों ने लिए अपने नाम वापस

उन्होंने अपने जीवन का उद्देश्य समय पर काम निपटाना,असहाय और कमजोर वर्ग को त्वरित न्याय बना रखा है जिसके बल पर जनपद कानपुर देहात में बेदाग कार्यकाल सफलतापूर्वक पूरा कर लिया।इस अवसर पर उप संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय के आर आई सत्येंद्र कुमार सिंह के अलावा पत्रकार अनूप कुमार पांडे, अंकुर मिश्रा,ओम पाठक, कृष्णा प्रजापति आदि शामिल हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button