कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

प्रधानमंत्री आवास के लिए पात्र हुआ अपात्र, अब जनसुनवाई पोर्टल पर लगाई आश  

मलासा विकासखंड के बरौर कस्बा निवासी एक व्यक्ति का प्रधानमंत्री आवास योजना की पात्रता सूची में नाम अंकित होने के बाबजूद भी उसे खंड विकास अधिकारी मलासा द्वारा अपात्र घोषित करने के चलते उसके द्वारा बीते 10 जनवरी को जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने के पश्चात जिलाधिकारी कानपुर देहात के निर्देशन के अनुपालन में उपजिलाधिकारी भोगनीपुर द्वारा उक्त व्यक्ति के आवास का बुधवार को स्थलीय निरीक्षण किया गया

Story Highlights
  • मामले की निष्पक्ष जांच कर जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी जाएगी : एसडीएम

अमन यात्रा, पुखरायां। मलासा विकासखंड के बरौर कस्बा निवासी एक व्यक्ति का प्रधानमंत्री आवास योजना की पात्रता सूची में नाम अंकित होने के बाबजूद भी उसे खंड विकास अधिकारी मलासा द्वारा अपात्र घोषित करने के चलते उसके द्वारा बीते 10 जनवरी को जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने के पश्चात जिलाधिकारी कानपुर देहात के निर्देशन के अनुपालन में उपजिलाधिकारी भोगनीपुर द्वारा उक्त व्यक्ति के आवास का बुधवार को स्थलीय निरीक्षण किया गया. वहीं इस संबंध में उपजिलाधिकारी ने उक्त मामले में जांच उपरांत न्यायोचित कार्यवाही की बात कही है।

ये भी पढ़े-  जिलाधिकारी नेहा ने कलेक्ट्रेट परिसर के आस-पास हो रहे अतिक्रमण एवं साफ सफाई का किया निरीक्षण

बताते चलें कि बीते 19 दिसंबर को खंड विकास अधिकारी मलासा शिवगोविंद पटेल,एडीओ आईएसबी विमल सचान,एडीओ एजी,वरिष्ठ लिपिक मनोज सचान तथा अन्य सचिव के साथ संयुक्त रूप से बरौर कस्बा निवासी बसंत मिश्रा के आवास की जांच की गई थी तथा जांच उपरांत उक्त व्यक्ति का प्रधानमंत्री आवास योजना की पात्रता प्लस सूची में नाम दर्ज होने के बाबजूद भी खंड विकास अधिकारी द्वारा उसे अपात्र घोषित कर देने के पश्चात उसने बीते 10 जनवरी को जनसुनवाई पोर्टल पर इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी तत्पश्चात जिलाधिकारी कानपुर देहात द्वारा उक्त मामले की जांच उपजिलाधिकारी भोगनीपुर को सौंपी गई थी जिसके अनुपालन में उपजिलाधिकारी नीलिमा यादव ने बुधवार को बरौर कस्बा पहुंचकर उक्त व्यक्ति के आवास की मौके पर जांच की तथा उसे न्यायोचित कार्यवाही का भरोसा दिलाया।

ये भी पढ़े-  एनएसएस वालंटियर्स ने निकाली सड़क सुरक्षा रैली

इस बाबत उपजिलाधिकारी भोगनीपुर नीलिमा यादव ने बताया कि कस्बा निवासी बसंत मिश्रा द्वारा अपने आवास के संबंध में बीते 10 जनवरी को जनसुनवाई पोर्टल पर दर्ज कराई गई शिकायत के संबंध में उन्होंने मौके पर पहुंचकर उक्त आवास की जांच की तथा मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध उचित कार्यवाही की जाएगी। और मामले की निष्पक्ष जांच कर जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button