चौंकाने वाली खबर! उत्तर प्रदेश में जून 2026 बिजली बिल पर 10% अतिरिक्त सर्चार्ज, लाखों परिवारों पर पड़ेगा भारी झटका
UPPCL ने जारी किया आधिकारिक नोटिस, FPPAS के तहत बिल में भारी बढ़ोतरी, जानिए पूरा मामला और क्या है उपभोक्ताओं का बचाव

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं के लिए मई के आखिरी दिन एक बड़ी खबर आई है। उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने 29 मई 2026 को एक महत्वपूर्ण पत्र जारी करके जून 2026 के महीने में 10 प्रतिशत फ्यूल एंड पावर परचेज एडजस्टमेंट सर्चार्ज लगाने का फैसला लिया है। यह अतिरिक्त सर्चार्ज सभी प्रकार के बिजली उपभोक्ताओं पर लागू होगा और उनके मासिक बिल में सीधे जुड़ जाएगा।
उत्तर प्रदेश विद्युत नियामक आयोग के 26 मार्च 2025 के नोटिफिकेशन के अनुसार यह सर्चार्ज तय किया गया है। पावर कॉर्पोरेशन के मुताबिक मार्च 2026 में हुई अतिरिक्त बिजली खरीद और ट्रांसमिशन चार्जेस को समायोजित करने के लिए जून में 10 प्रतिशत FPPAS वसूला जाएगा। गर्मी के मौसम में बिजली की मांग बढ़ने के कारण उत्पादन लागत भी बढ़ी है, जिसे कवर करने के लिए यह कदम उठाया गया है।
कंपनी ने सभी संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि वे इस सर्चार्ज को तुरंत लागू करें और विस्तृत गणना शीट को आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड करें। इससे उपभोक्ता आसानी से जानकारी ले सकेंगे। विशेषज्ञों का कहना है कि गर्मियों में बिजली की खपत पहले से ज्यादा होती है, ऐसे में यह अतिरिक्त बोझ कई परिवारों के बजट को प्रभावित कर सकता है।
ये भी पढे- Breaking: घर से निकलने से पहले पढ़ लें यह खबर, यूपी में आंधी-तूफान और बिजली गिरने की चेतावनी जारी



