कानपुर देहात

सीडीओ सौम्या पांडे ने आई ट्रिपल सी को और बेहतर बनाए जाने के संबंध में की समीक्षा, दिए निर्देश

मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पाण्डेय की अध्यक्षता में आईट्रिपलसी को और बेहतर बनाने के लिए एक बैठक का आयोजन किया गया.

कानपुर देहात,अमन यात्रा : मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पाण्डेय की अध्यक्षता में आईट्रिपलसी को और बेहतर बनाने के लिए एक बैठक का आयोजन किया गया.
इस बैठक में यह निश्चित किया गया कि इस में कार्यरत सभी कर्मचारियों की नेम प्लेट अलग-अलग हो, मोबाइल नंबर अलग-अलग हो, कार्य विभाजन सभी कर्मचारियों का अलग हो, कर्मचारियों की सुविधा के लिए मास्क, सैनिटाइजर, चाय, पानी, नाश्ता इत्यादि की समुचित व्यवस्था हो, जिससे इनका कार्य प्रभावित न हो, शीघ्र ही इनके कार्य विभाजन का डिटेल निकाला जाएगा।
कर्मचारियों की ड्यूटी तीन पारियों में लगाई, जाएगी एल-1 और एल-2 में भर्ती मरीजों के परिवारजनों को मुफ्त में भोजन उपलब्ध कराया जाएगा, साथ ही एल-1 और एल-2 में बेडो की उपलब्धता को ऑनलाइन दिखाया  जाएगा।

Related Articles

AD
Back to top button