लखनऊउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

लखनऊ में बीच चौराहे बुलेट सवार ने युवती को जड़ा थप्पड़, वायरल हुआ वीडियो तो हरकत में आयी पुलिस

मीराबाई मार्ग दैनिक जागरण चौराहे पर शनिवार रात बुलेट सवार युवक ने नोकझोंक के बाद युवती को थप्पड़ जड़ दिए। घटना से मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई, ज‍िसके बाद  बुलेट सवार युवक युवती को धमकाता हुआ भाग गया। इंटरनेट मीडिया पर जब वीडियो वायरल हुआ तो हजरतगंज पुलिस को घटना की जानकारी हुई। पुलिस अब फुटेज और वीडियो के आधार पर आरोपित युवक की तलाश में दबिश दे रही है।

लखनऊ,अमन यात्रा । मीराबाई मार्ग दैनिक जागरण चौराहे पर शनिवार रात बुलेट सवार युवक ने नोकझोंक के बाद युवती को थप्पड़ जड़ दिए। घटना से मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई, ज‍िसके बाद  बुलेट सवार युवक युवती को धमकाता हुआ भाग गया। इंटरनेट मीडिया पर जब वीडियो वायरल हुआ तो हजरतगंज पुलिस को घटना की जानकारी हुई। पुलिस अब फुटेज और वीडियो के आधार पर आरोपित युवक की तलाश में दबिश दे रही है।

वीडियो के मुताबिक बुलेट सवार युवक चौराहे पर खड़ा है। इस बीच काले रंग के कपड़े पहने हुए युवती उसके पास आती है। दोनों के बीच नोकझोंक होती है। युवती बुलेट की चाबी निकाल लेती है। युवक इस पर गाली-गलौज करता है। युवक को गाली-गलौज करते देख आस पड़ोस के लोग जुट जाते हैं। युवक बुलेट से उतरता है। युवती को थप्पड़ मारता है और फिर धक्का देकर बुलेट पर सवार होकर धमकाते हुए भाग जाता है। आस पास खड़े लोग युवक द्वारा युवती की पिटाई करने का वीडियो बना लेते हैं। कुछ देर बाद वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल होता है।

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस को घटना की जानकारी होती है। इसके बाद मौके पर पहुंचकर आस पड़ोस के लोगों से पूछताछ करती है। इंस्पेक्टर श्यामबाबू शुक्ला ने बताया कि वीडियो के आधार पर युवक की तलाश की जा रही है। वहीं, सीसी कैमरे की मदद से गाड़ी का नंबर ट्रेस करने की कोशिश की जा रही है। हालांकि इस संबंध में अभी तक कोई युवती तहरीर लेकर थाने नहीं पहुंची है।

 

Related Articles

AD
Back to top button