उत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

खड़े ट्रक में घुसी कार, तीन गंभीर रूप से घायल

हसनगंज कोतवाली क्षेत्र में आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर सोमवार की सुबह आलू लदे खड़े ट्रक में पीछे से कार टकरा गई। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं, जिन्हें यूपीडा कर्मियों ने अस्पताल भिजवाया। घायलों को एंबुलेंस से लखनऊ ट्रामा सेंटर ले जाया गया है।

उन्नाव,अमन यात्रा हसनगंज कोतवाली क्षेत्र में आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर सोमवार की सुबह आलू लदे खड़े ट्रक में पीछे से कार टकरा गई। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं, जिन्हें यूपीडा कर्मियों ने अस्पताल भिजवाया। घायलों को एंबुलेंस से लखनऊ ट्रामा सेंटर ले जाया गया है। कार सवार मेहंदीपुर बाला जी के दर्शन करके लखनऊ लौट रहे थे। हादसे के बाद कुछ देर के लिए एक्सप्रेस वे पर यातायात प्रभावित हुआ। यूपीडा कर्मियों ने क्रेन से क्षतिग्रस्त का को हटाकर टोल प्लाजा के पास खड़ी करवाकर लेन को क्लीयर करा दिया।

bikano १
विज्ञापन

लखनऊ के कृष्णानगर निवासी चालक युगल यादव, प्रवीण यादव, रजनीश कुमार, मधुर श्याम यादव व विमल यादव कार से मेंहदीपुर बालाजी के दर्शन कर वापस लौट रहे थे। तभी हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के पिलखना रसीदपुर गांव के पास एक्सप्रेस वे पर खड़े ट्रक में पीछे से कार घुस गई। जिसमें चालक युगल यादव, प्रवीण यादव, रजनीश कुमार गंभीर घायल हो गए। जिन्हें ट्रामा सेंटर भिजवाया गया। वहीं मधुर श्याम यादव व विमल के मामूली चोटें आई हैं। दुर्घटनाग्रस्त कार को यूपीडा कर्मियों ने रेवरी टोल प्लाजा पर खड़ा करा दिया है। चौकी इंचार्ज जितेंद्र यादव ने बताया कि घायलों को ट्रामा सेंटर भेजा गया है। कार टोल पर खड़ी करवा दी गई है।

rozerpay
विज्ञापन

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button