उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

सखी वन स्टॉप सेन्टर जिला अस्पताल अकबरपुर का किया गया निरीक्षण 

राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशों में अनिल कुमार झा, जनपद न्यायाधीश/ अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कानपुर देहात के निर्देशानुसार मौहम्मद तौसीफ रजा, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कानपुर देहात के द्वारा सखी वन स्टॉप सेन्टर, जिला अस्पताल अकबरपुर कानपुर देहात में निरीक्षण किया गया।

अमन यात्रा,कानपुर देहात : राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशों में अनिल कुमार झा, जनपद न्यायाधीश/ अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कानपुर देहात के निर्देशानुसार मौहम्मद तौसीफ रजा, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कानपुर देहात के द्वारा सखी वन स्टॉप सेन्टर, जिला अस्पताल अकबरपुर कानपुर देहात में निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उपस्थित पंजिका का अवलोकन किया गया। अवलोकन के उपरान्त यह पाया गया कि एक कर्मचारी आकस्मिक अवकाश पर है व पांच कर्मचारी उपस्थित है।
इनमें संचालिका निधि सचान एवं अन्य कर्मचारी काउन्सलर, नर्स, कम्प्यूटर ऑपरेटर व एक सेवा प्रदाता एवं सुरक्षा हेतु एक पी.आर.डी उपस्थित पाये गये। निरीक्षण के दौरान केसो से सम्बन्धित फाइलों का निरीक्षण किया गया। फाइलों के अनुसार काउन्सलर द्वारा बताया गया कि इस माह एक वाद का निस्तारण कराया गया है एवं अन्य वादों में काउन्सलिंग की जा रही है। उपस्थित नर्स द्वारा बताया गया कि उनके द्वारा पीड़ित महिलाओं को प्राथमिक उपचार दिया गया तथा साफ-सफाई का स्तर औसत पाया गया। उक्त निरीक्षण में मौहम्मद तौसीफ रजा, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, निधि सचान संचालिका, सखी वन स्टॉप सेन्टर एवं कार्यालय लिपिक- सुबोध कुमार कटियार तथा महिलाऐं उपस्थित रही।

Related Articles

AD
Back to top button