कानपुर देहातफ्रेश न्यूज

अकबरपुर मूल्यांकन केन्द्र पर पहले दिन जांची गयी 20 हजार कापियाँ

देश की सबसे बड़ी परीक्षा संस्था उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् के लिए मूल्यांकन कार्य प्रारंभ हो गया जिसमें पहले दिन लगभग 20 हजार उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया.

Story Highlights
  • 22 उप प्रधान व 150 सहायक परीक्षक नहीं पहुंचे

कानपुर देहात,  सुशील त्रिवेदी : देश की सबसे बड़ी परीक्षा संस्था उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् के लिए मूल्यांकन कार्य प्रारंभ हो गया जिसमें पहले दिन लगभग 20 हजार उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया. उल्लेखनीय है कि संस्था की ओर से जनपद में दो मूल्यांकन केन्द्र बनाये गए हैं, हाई स्कूल की उत्तर पुस्तिकाओं के लिए जनपद मुख्यालय पर अकबरपुर इण्टर कालेज अकबरपुर और इण्टर के लिए रामस्वरूप ग्रामोद्योग इण्टर कालेज पुखरायां को निर्धारित किया गया है।

ये भी पढ़े-   भाजपा की तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला कल से रनियां में

इस संबंध में अकबरपुर मूल्यांकन केन्द्र के प्रभारी भारत सिंह ने बताया कि इस वर्ष हाई स्कूल में 1.50 लाख उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जायेगा जिसके लिए 66 उप प्रधान परीक्षक तथा 643 परीक्षकों की नियुक्ति की गई है। उन्होंने बताया कि प्रथम दिन 22 उप प्रधान तथा 147 परीक्षक उपस्थित नहीं हुए हैं जिनके संबंध में जानकारी की जायेगी। हालांकि मूल्यांकन कार्य अबाध गति से संपन्न हुआ और आवश्यक प्रपत्र परिषद् कार्यालय से प्राप्त नहीं हुए हैं जिनकी समय से उपलब्धता सुनिश्चित की जायेगी ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button