उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

सीडीओ सौम्या ने अमृत सरोवर तालाब बनाये जाने हेतु बारा तालाब का किया निरीक्षण, दिये निर्देश

मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पाण्डेय ने अकबरपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम बारा के तालाब का जायजा लिया, तालाब को अमृत सरोवर बनाये जाने हेतु उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों से कहा कि इसकी जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें।

Story Highlights
  • तालाब को अमृत सरोवर बनाए जाने हेतु कार्ययोजना बनाकर शीघ्र कराये कार्य
कानपुर देहात,अमन यात्रा :   मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पाण्डेय ने अकबरपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम बारा के तालाब का जायजा लिया, तालाब को अमृत सरोवर बनाये जाने हेतु उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों से कहा कि इसकी जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें। सचिव द्वारा बताया गया कि इस तालाब में गांव का गन्दा पानी नही आता है, इसमें नलकूप द्वारा पानी भरा जाता है।
इस पर मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि इसमें नहर द्वारा भी पानी भरे जाने की भी व्यवस्था देख ले। इस मौके पर जिला विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट, जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण, खण्ड विकास अधिकारी अकबरपुर आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button