उन्नावउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

RLD आरोप : ‘बेबी रानी मौर्य की ठाठ देखिए, कर्मियों से उतरवाए जूते के डिस्पोजल कवर

राष्ट्रीय लोकदल ने उत्तर प्रदेश की कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य का एक वीडियो शेयर करके उनपर कर्मचारियों से जूते के डिस्पोजल उतरवाने के आरोप लगाए हैं. आरएलडी ने अपने ट्वीट में लिखा कि बेबी रानी मौर्य की ठाठ देखिये, सत्ता के नशे में चूर उन्होंने अपने जूते के डिस्पोजल कवर कर्मियों से उतरवाए.

उन्नाव ,अमन यात्रा :  राष्ट्रीय लोकदल ने उत्तर प्रदेश की कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य का एक वीडियो शेयर करके उनपर कर्मचारियों से जूते के डिस्पोजल उतरवाने के आरोप लगाए हैं. आरएलडी ने अपने ट्वीट में लिखा कि बेबी रानी मौर्य की ठाठ देखिये, सत्ता के नशे में चूर उन्होंने अपने जूते के डिस्पोजल कवर कर्मियों से उतरवाए.

आरएलडी ने लिखा, ‘बेबी रानी मौर्य की ठाठ देखिये, सत्ता के नशे में चूर महोदया ने उन्नाव में पुष्टाहार उत्पादन इकाई का निरीक्षण करने के बाद अपने जूते के डिस्पोजल कवर भी वहां के कर्मियों से उतरवाए.’ बता दें कि बेबी रानी मौर्य शुक्रवार को उन्नाव के बीघापुर ब्लॉक के ग्राम घाटमपुर में अन्न प्रासन प्रेरणा महिला लघु उद्योग पुष्टाहार इकाई पहुंचीं थीं. यहां पर उन्होंने इकाई का निरीक्षण किया. कैबिनेट मंत्री ने प्रसूता महिलाओं और  कुपोषित बच्चों के लिए बनने वाले पुष्टाहार की गुणवत्ता को चेक किया.

भाजपा की मंत्री बेबी रानी मौर्या की ठाठ देखिये, सत्ता के नशे में चूर महोदया ने उन्नाव में पुष्टाहार उत्पादन इकाई का निरीक्षण करने के बाद अपने जूते के डिस्पोजल कवर भी वहां के कर्मियों से उतरवाए। सत्ताधारियों की ये मानसिकता उनके संगठन के आदर्शों को प्रदर्शित कर रही है।

मंत्री बेबी रानी मौर्य को पता चला कि गेहूं सड़ रहा है तो इस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए जिम्मेदार अधिकारी से स्पष्टीकरण तलब किया है. मंत्री ने गुणवत्ता युक्त पुष्टाहार देने के लिए सख्त निर्देश दिए.

 

 

Related Articles

AD
Back to top button