उत्तरप्रदेशकानपुरफ्रेश न्यूज

जानकारी के अभाव में सामान्य बीमारी भी गंभीर स्वरूप ले लेती हैः प्रो. सुधीर अवस्थी

दीनदयाल शोध केन्द्र, सीएसजेएमयू और अपराध मुक्त सामाजिक चिकित्सा समिति सक्षम के संयुक्त तत्वाधान में शनिवार को हिन्गूपुर गांव में विशाल स्वास्थ्य शिविर व निःशुल्क पैथालोजी जांचें कराई गयी।

Story Highlights
  • दीनदयाल शोध केन्द्र और सक्षम के तत्वावधान में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया
कानपुर,अमन यात्रा । दीनदयाल शोध केन्द्र, सीएसजेएमयू और अपराध मुक्त सामाजिक चिकित्सा समिति सक्षम के संयुक्त तत्वाधान में शनिवार को हिन्गूपुर गांव में विशाल स्वास्थ्य शिविर व निःशुल्क पैथालोजी जांचें कराई गयी। बच्चों के वैक्सीन शिविर का शुभारम्भ मुख्य अतिथि प्रति कुलपति प्रो. सुधीर कुमार अवस्थी की उपस्थिति में किया गया। प्रो. अवस्थी ने कहा कि बहुत सी बीमारियां जानकारी के अभाव में गंभीव स्वरूप ले लेती हैं। इसलिए किसी भी बीमारी को समय रहते ही उसके इलाज कराने की जरूरत है। ऐसे में इस तरह के शिविर समाज को स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का कार्य करते हैं।
इस अवसर पर प्रतिकुलपति ने स्कूली बच्चों को मिष्ठान वितरण किया। शिविर में चिकित्सकों द्वारा करीब 345 मरीजों की जांच करके उनको चश्में व दवाईया उपलब्ध कराई गयी। साथ ही साथ ब्लड प्रेशर इत्यादि जांचे निःशुल्क कराई गयी। पैथालॉजी जांचे 80 मरीजों के लगभग की गयी। शिविर में ग्राम प्रधान कुषणा देवी, समिति चेयरमैन आशुतोष बाजपेई, महासचिव योगेश बाजपेई, दीनदयाल शोध केन्द्र से शोध सहायक डा0 मनीष द्विवेदी, आशीष शुक्ला, विद्यालय से डा0 अनुराधा, बीना शर्मा, मनीषा, प्रियान्शु पाण्डेय आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button