उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

वृहद रोजगार मेला एवं करियर काउसलिंग कार्यशाला का 26 मई को

जिला सेवायोजन कार्यालय, कानपुर देहात द्वारा पुरुष/महिला अभ्यर्थियों के लिए दिनांक 26 मई 2022 स्थानः जिला सेवायोजन कार्यालय परिसर कानपुर देहात में प्रातः 10 बजे वृहद रोजगार मेले एवं करियर काउसलिंग कार्यशाला का आयोजन किया जायेगा।

कानपुर देहात,अमन यात्रा :  जिला सेवायोजन कार्यालय, कानपुर देहात द्वारा पुरुष/महिला अभ्यर्थियों के लिए दिनांक 26 मई 2022 स्थानः जिला सेवायोजन कार्यालय परिसर कानपुर देहात में प्रातः 10 बजे वृहद रोजगार मेले एवं करियर काउसलिंग कार्यशाला का आयोजन किया जायेगा। रोजगार मेले में सम्मिलित होने के लिए अभ्यर्थियों का सेवायोजन कार्यालय का पंजीकरण आवश्यक हैं। जिसे सरल प्रक्रिया द्वारा बेवसाइड WWW.SEWAYOJAN.UP.NIC.IN से किया जा सकता है।
अभ्यर्थी अपने पंजीयन आई०डी० की सहयता से उपरोक्त बेवसाइड पर लॉगिन करें एवं रिक्तियों की जानकरी प्राप्त कर उनके मानकों के आधार पर दिनांकः 25 मई 2022 तक ऑनलाईन आवेदन करे। यह रोजगार मेला पूर्णतया ऑफलाइन है। इसमें अभ्यर्थियों को नियोजकों / कम्पनियों से साक्षात्कार के लिए जिला सेवायोजन कार्यालय परिसर कानपुर देहात में उपस्थित होना है। यह जानकारी जिला रोजगार सहायता अधिकारी अंजलि शर्मा ने दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button