फतेहपुरउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

लेखपाल संघ के अध्यक्ष रामनरेश व मंत्री बने रावेन्द्र सिंह

उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के उप शाखा खागा का चुनाव दिनांक 20 मई 2022 दिन शुक्रवार को तहसील परिसर के सभागार कक्ष में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इ

Story Highlights
  •  चुनाव अधिकारियों ने फूलमालाओं के साथ निर्विरोध चयनित पदाधिकारियों को गोपनीयता की दिलाई शपथ

खागा , विवेक सिंह : उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के उप शाखा खागा का चुनाव दिनांक 20 मई 2022 दिन शुक्रवार को तहसील परिसर के सभागार कक्ष में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के चुनाव अधिकारी छत्रपाल व सहायक चुनाव अधिकारी सुरेंद्र श्रीवास्तव रहे। जिसमें तहसील अध्यक्ष रामनरेश व महामंत्री रावेन्द्र कुमार मनोनीत किया गया।जिसे समस्त मनोनीत पदाधिकारियों को फूलमालाओ के साथ चुनाव अधिकारियों ने गोपनीयता की शपथ दिलाई।

 

खागा तहसील परिसर के सभागार कक्ष में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के उपशाखा खागा का चुनाव संपन्न कराते हुए चुनाव अधिकारी छत्रपाल व सहायक चुनाव अधिकारी सुरेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि चुनाव की प्रक्रिया का शुभारंभ 10 बजे से किया गया। जिसमें 91 लेखपालों द्वारा निर्विरोध चयन किया गया। और इन्होंने बताया कि सर्वसम्मति से खागा लेखपाल संघ का अध्यक्ष रामनरेश ,वरिष्ठ उपाध्यक्ष विपिन यादव, कनिष्ठ उपाध्यक्ष संतोष कुमार ,मंत्री राघवेंद्र कुमार ,उप मंत्री सुश्री प्रेरणा सिंह, कोषाध्यक्ष प्रकान्शु सिंह, आंडिटर विकास कुमार को सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया। और उन्होंने बताया कि मंत्री रावेन्द्र  कुमार को कुशल कार्य को देखते हुए दूसरी बार चुना है। तथा इन्होंने बताया कि समस्त मनोनीत पदाधिकारियों को एक साथ गोपनीयता की शपथ दिलाई गयी। इस मौके पर चुनाव अधिकारी छत्रपाल सहायक चुनाव अधिकारी सुरेंद्र श्रीवास्तव सहित समस्त लेखपाल व तहसील कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button