उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

कश्यप निषाद संगठन की बैठक हुई सम्पन्न

रसूलाबाद कश्यप निषाद संगठन के तत्वाधान में समाज एकजुटता अभियान के अंतर्गत एक बैठक का आयोजन

कानपुर देहात,अमन यात्रा  :  रसूलाबाद कश्यप निषाद संगठन के तत्वाधान में समाज एकजुटता अभियान के अंतर्गत एक बैठक का आयोजन कर संगठन को और अधिक मजबूत करने का संकल्प लिया गया, संगठन की अध्यक्षता कर रहे मुख्य अतिथि नन्दलाल बाथम संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ने अपने ओजस्वी विचारों से सबको एकजुट होने का संकल्प दिलाते हुए कहा निषाद कश्यप विन्द बॉथम ये सब एक ही जाति हैं हम लोगों को आपस में रोटी-बेटी का रिश्ता बनाना होगा अधिक से अधिक बच्चों को शिक्षित करना होगा तभी हमारा विकास सम्भव है, वहीँ टाउन एरिया रूरा के पूर्व युवा चेयरमैन सन्दीप कश्यप(रिंकू)ने अपने जोशीले अंदाज़ में समाज को सम्बोधित करते हुए कहा कि अपने बच्चों को अधिक से अधिक शिक्षा दिलाएं और राजनीति में सभी लोग अधिक से अधिक रुचि लें तभी हमें हमारा हक मिल सकता है, बैठक का आयोजन सुरेंद्र कश्यप ने शिवम गेस्ट हाउस रसूलाबाद में किया जिसमें दूर दराज से आये सभी अतियों ने महर्षि कश्यप की मूर्ति पर माल्यार्पण किया रूरा से ध्यान सिंह निषाद(पूर्व फौजी)जयवीर निषाद, राजेश कश्यप दिबियापुर से डॉ प्रकाश चन्द्र कश्यप, संजय कश्यप, धीरेंद्र बाथम प्रदीप बाथम, आदि लोग उपस्थित रहे.

Related Articles

AD
Back to top button