कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

डीएम व एसपी ने किया पुखरायां नगर का भ्रमण, दिए निर्देश

डीएम व एसपी ने नगर का भ्रमण किया। नगर में कानून व्यवस्था बनाए रखने व जुमे की नमाज को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रमुख क्षेत्रों का जायजा लिया।

Story Highlights
  • जिला प्रशासन व पुलिस की संयुक्त टीम ने क्षेत्र में भाईचारा और सौहार्द कायम रखने की अपील की। लोगों में आपसी मतभेद न हो, हिंदू मुस्लिम सिख इसाई सब मिलकर सौहार्दपूर्ण वातावरण में रहे।

पुखराया,अमन यात्रा  :  कस्बे में शुक्रवार को डीएम नेहा व एसपी स्वप्निल  ने नगर का भ्रमण किया। नगर में कानून व्यवस्था बनाए रखने व जुमे की नमाज को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रमुख क्षेत्रों का जायजा लिया।

मालूम हो कि कानपुर हिंसा के बाद प्रदेश में हाई अलर्ट जारी है। जिले भर में कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सजग है। शुक्रवार को जिलाधिकारी नेहा जैन व पुलिस अधीक्षक स्वप्निल ममगई ने पुखरायां कस्बे में पैदल गश्त किया।

इस दौरान लोगों को सुरक्षा का एहसास दिलाया। जिला प्रशासन व पुलिस की संयुक्त टीम ने क्षेत्र में भाईचारा और सौहार्द कायम रखने की अपील की। लोगों में आपसी मतभेद न हो, हिंदू मुस्लिम सिख इसाई सब मिलकर सौहार्दपूर्ण वातावरण में रहे। इसके लिए पुलिस बल ने लोगों से अपील की। एसपी स्वप्निल ममगई व डीएम नेहा जैन ने राहगीरों, दुकानदारों व कस्बा वासियों से बात की। उनकी समस्याओं को जाना।

इस दौरान अधिकारियों ने लोगों से कहा कि किसी भी तरह का सांप्रदायिक हिंसा न फैलाएं। किसी धर्म या समुदाय पर कोई टिप्पणी न करें। फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। जिससे उन पर आवश्यक कार्यवाई की जा सके.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button