उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

दो आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की 16 वर्षीय किशोरी को एक युवक द्वारा बहला.फुसलाकर कहीं भगा ले जाने के संदर्भ में पीड़ित किशोरी के पिता ने कोतवाली पहुंच दो आरोपितों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामले को दर्ज कर पड़ताल शुरू की है। 

Story Highlights
  • प्रेम का परवाना ऐसा चढ़ा प्रेमी को घर बुलाकर उतरवाया मौत के घाट

शिवली कानपुर देहात,श्रीकान्त अग्निहोत्री :  कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की 16 वर्षीय किशोरी को एक युवक द्वारा बहला.फुसलाकर कहीं भगा ले जाने के संदर्भ में पीड़ित किशोरी के पिता ने कोतवाली पहुंच दो आरोपितों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामले को दर्ज कर पड़ताल शुरू की है।  घटना के बाबत कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित पिता ने पुलिस को बताया कि वह कानपुर में मजदूरी करता है। उसकी पत्नी बच्चे अकेले घर में रहते हैं। बीते 8 जून की दोपहर 11 बजे थाना रसूलाबाद के एक गाँव निवासी युवक और उसके साथ एक अज्ञात युवक उसके घर आए। उसकी बहन की ससुराल भी रसूलपुर गांव में है इसलिए बेटी ने उन्हें घर पर बैठा कर पानी पिलाया। वही उसकी पत्नी घरेलू  कार्य में लग गई तभी दोनों आरोपियों ने मौका पाकर उसकी बेटी को बहला.फुसलाकर कहीं भगा ले गए। कोतवाल विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि पीड़ित पिता की तहरीर पर उसकी बेटी को बहला.फुसलाकर कहीं भगा ले जाने के संदर्भ में दो आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले को दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button