उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज
यातायात पुलिस ने किए ओवरलोड ट्रकों के चालान
सड़क पर दौड़ रहे ओवरलोड वाहनों को यातायात पुलिस ने बारा टोल व भोगनीपुर रोड पर अभियान चलाकर चालान किया। इसके अलावा अवैध पार्किंग व ब्लैक स्पाट को चिह्नित किया।

कानपुर देहात,अमन यात्रा : सड़क पर दौड़ रहे ओवरलोड वाहनों को यातायात पुलिस ने बारा टोल व भोगनीपुर रोड पर अभियान चलाकर चालान किया। इसके अलावा अवैध पार्किंग व ब्लैक स्पाट को चिह्नित किया।
यातायात सीओ अरुण कुमार के साथ यातायात इंस्पेक्टर शिवकांत शुक्ला ने अपनी टीम के साथ भारी वाहन चेकिंग का अभियान चलाया। इस दौरान नौ ट्रकों को ओवरलोड पाया। इनका चालान किया गया। यातायात विभाग के सिपाहियों ने नियमों की जानकारी वाले पर्चे वाहन सवारों को वितरित किए। इटावा-कानपुर हाईवे पर 32 ब्लैक स्पाट व 13 अवैध पार्किंग के स्थान चिन्हित किए गए हैं। इस दौरान टीएसआई देवेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल श्यामवीर, अभिषेक पटेल, अनिल यादव, जयपाल सिंह, लवकुश वर्मा, शहजाद कुरैशी व चंद्रशेखर मौजूद रहे।



