उत्तरप्रदेशकानपुरफ्रेश न्यूज

जनपद में “मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह” योजनान्तर्गत 112 जोडो का विवाह सम्पन्न

जिला समाज कल्याण अधिकारी, डा0 प्रज्ञा पाण्डेय ने बताया है कि आज जनपद कानपुर नगर में मेगा इवेन्ट के रूप में एक ही तिथि एवं समय पर शुभ मुहूर्त में “मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह” का आयोजन किया गया।

कानपुर,अमन यात्रा  :  जिला समाज कल्याण अधिकारी, डा0 प्रज्ञा पाण्डेय ने बताया है कि आज जनपद कानपुर नगर में मेगा इवेन्ट के रूप में एक ही तिथि एवं समय पर शुभ मुहूर्त में “मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह” का आयोजन किया गया। जिसमें अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं सामान्य वर्ग के गरीब व्यक्तियों की शादी हेतु “मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना” के अन्तर्गत गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले जरूरतमंद, निराश्रित/निर्धन परिवारों के विवाह योग्य कन्या, विधवा, परित्यक्ता, तलाकशुदा महिलाओं को सामूहिक विवाह सम्पन्न कराया गया। कार्यक्रम में सामाजिक/धार्मिक मान्यता एवं परम्परा, रीति-रीवाज के अनुसार कुल 112 विवाह सम्पन्न कराये गये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button