हमीरपुरउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कोतवाली परिसर में एक शांति समिति की बैठक का किया गया आयोजन 

पैगम्बर मुहम्मद साहब के ऊपर अभद्र टिप्पणी करने वाली भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नुपुर शर्मा को समर्थन देने वाले राजस्थान के उदयपुर निवासी एक युवक का दो मुस्लिम युवकों ने गला रेत कर हत्या कर दी,

मौदहा(हमीरपुर)- पैगम्बर मुहम्मद साहब के ऊपर अभद्र टिप्पणी करने वाली भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नुपुर शर्मा को समर्थन देने वाले राजस्थान के उदयपुर निवासी एक युवक का दो मुस्लिम युवकों ने गला रेत कर हत्या कर दी, जिससे इस घटना को लेकर पूरे प्रदेश में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया और प्रमुख हिन्दू संगठनों के नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस ने बैठकें करना शुरू कर अपने अपने क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखने की अपील करने लगे हैं। इसी क्रम में नगर के प्रमुख हिन्दू संगठनों के लोगों के साथ कोतवाली परिसर में एक शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया।अवगत हो कि कल देर शाम राजस्थान के उदयपुर में घटी एक घटना को लेकर जहां पूरे प्रदेश में हाई अलर्ट जारी है तो वहीं दूसरी ओर जनपद के सबसे अति संवेदनशील कस्बा मौदहा में कोतवाल परिसर में क्षेत्राधिकारी विवेक यादव की अध्यक्षता में एक मीटिंग बुलाई गई, जिसमें कस्बे के अधिकांश हिंदू संगठनों के नेताओं ने प्रतिभाग कर अपने वक्तव्य रखे और इस कायरता भरे काम करने वाले दोनों युवकों को पकड़कर बीच चौराहे पर लोगों के समक्ष फांसी देने की मांग की है।जिस पर कोतवाली प्रभारी पवन कुमार पटेल ने सभी लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की और कस्बे में कानून व्यवस्था सुदृढ़ रखने की बात कही। इस दौरान बैठक में भाजपा नेता आकाश त्रिपाठी,बसंत सोनी, शिवसेना प्रदेश उपप्रमुख रतन ब्रह्माचारी, विश्व हिन्दू परिषद के राजनारायण गुप्ता सहित कई लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button