कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

थाना इंचार्ज शिव शंकर की मौजूदगी में शांति समीक्षा की बैठक सम्पन्न

गुरूवार को बरौर थाना परिसर में थाना इंचार्ज शिव शंकर की मौजूदगी में शांति समीक्षा की बैठक की गई जिसमें क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्तियों ने पहुंच कर शांति समीक्षा की बैठक में भाग लिया।

पुखरायां,अमन यात्रा । गुरूवार को बरौर थाना परिसर में थाना इंचार्ज शिव शंकर की मौजूदगी में शांति समीक्षा की बैठक की गई जिसमें क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्तियों ने पहुंच कर शांति समीक्षा की बैठक में भाग लिया। बरौर थाना इंचार्ज शिव शंकर के द्वारा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें जुमे की नमाज तथा अग्नीपथ योजना के तहत मौजूद संभ्रांत व्यक्तियों से विस्तार से चर्चा की और उन्हें क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए अपील भी की उन्होंने कहा कि सेना में अग्नि वीरों की जल्द भर्ती होना है जिसमें पढ़े लिखे युवा भाग लेकर भर्ती में शामिल हो सकते हैं भर्ती को लेकर कुछ भ्रांतियां भी फैलाई जा रही हैं ऐसे व्यक्ति को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कार्यवाही भी की जा सकती है और वहीं जुमे की नमाज को लेकर भी लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की बैठक में हेडमोअर्रिर अखिलेश यादव भी मौजूद रहे इस मौके पर बदरे आलम हरिओम अवस्थी चंद्र भूषण शुक्ला अबरार अहमद रामप्रकाश आकाश मिश्रा राजेश अवस्थी महमूद हसन सिराज शरीफुल मोहम्मद जाकिर दिनेश मिश्रा कमलेश उपाध्याय जितेंद्र गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button