बांदाउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

प्रधान व सचिव की लापरवाही से ग्राम मोतिहोरी में गंदगी का अंबार

नरैनी क्षेत्र के ग्राम पंचायत मोतियारी में ग्राम प्रधान और सचिव की लापरवाही का खामियाजा ग्रामीण भुगते रहे हैं। गांव के मुख्य रास्तों पर कचड़े का अंबार लगा हुआ है।

बांदा,अमन यात्रा। नरैनी क्षेत्र के ग्राम पंचायत मोतियारी में ग्राम प्रधान और सचिव की लापरवाही का खामियाजा ग्रामीण भुगते रहे हैं। गांव के मुख्य रास्तों पर कचड़े का अंबार लगा हुआ है। जिससे वर्षाकाल में संक्रामक बीमारियां के फैलने का खतरा मण्डरा रहा है। ग्रामीणों ने बताय कि गांव में तैनात सफाई कर्मचारी लंबे समय से लापता है। उधर इस बात की जानकारी जब ग्रामीणों द्वारा प्रधान को दी जाती है तो प्रधान धमकाते हुए उन्हें वहां से भगता दिया जाता है। जबकि सचिव को इस बावत फोन करने पर उनका फोन रिसीव नहीं होता है। समाजसेवी पं.धीरज मिश्रा ने एसडीएम नरैनी को फोन कर पूरे मामले से अवगत कराते हुए सफाई कराने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button