कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

स्कूलों में प्रार्थना के बाद राष्ट्रगान के साथ साथ झंडा गीत भी गाया जाए: मुख्य सचिव

परिषदीय स्कूलों में प्रार्थना सभा के बाद राष्ट्रगान के अलावा झंडा गीत भी गाए जाने के निर्देश वीडियो कांफ्रेंसिंग में दिए गए हैं।

Story Highlights
  • हर घर तिरंगा अभियान के दौरान भी इसे अमल में लाया जाए

कानपुर देहात, अमन यात्रा: परिषदीय स्कूलों में प्रार्थना सभा के बाद राष्ट्रगान के अलावा झंडा गीत भी गाए जाने के निर्देश वीडियो कांफ्रेंसिंग में दिए गए हैं। झण्डा गीत या ध्वज गीत की रचना श्यामलाल गुप्त ‘पार्षद’ ने की थी। यह गीत न केवल राष्ट्रीय ध्वज गीत है बल्कि अनेक नौजवानों और नवयुवतियों के लिये देश पर मर मिटनें हेतु प्रेरणा का स्रोत भी है। मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने कहा है कि हर घर तिरंगा कार्यक्रम अभियान के दौरान विद्यालयों में प्रार्थना सभा के बाद झंडा गीत विजयी विश्व तिरंगा प्यारा का गायन कराया जाए। विद्यार्थियों के बीच स्लोगन लेखन, पेंटिंग, निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन कराया जाए। 11 से 17 अगस्त तक स्वतंत्रता सप्ताह मनाया जाना है। उन्होंने यह भी कहा कि संस्कृति मंत्रालय केंद्र सरकार द्वारा बनाये गए हर घर तिरंगा ऑडियो-वीडियो गीत का प्रचार-प्रसार किया जाए। तिरंगा सभी पोस्ट ऑफिस व ई-कॉमर्स प्लेटफार्म जैसे अमेजन, फिल्पकार्ट, इंडिया मार्ट आदि से खरीदा जा सकता है। उन्होंने बुधवार को मंडलायुक्तों व जिलाधिकारियों को वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान यह निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा कार्यक्रम में घरों, सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों और संस्थानों में तीन दिन तक तिरंगा फहराया जाएगा। सभी सरकारी वेबसाइट के होमपेज पर, प्रदेश की हर एक वेबसाइट और प्रदेश का प्रत्येक व्यक्ति अपने फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्वीटर और अन्य सोशल मीडिया अकाउंट के होमपेज पर 22 जुलाई से तिरंगा लगाए। जनपद में जिलाधिकारी नेहा जैन, सीडीओ सौम्या पांडे, बेसिक शिक्षा अधिकारी रिद्धि पाण्डेय एवं अन्य विभागों के प्रमुख हर-घर तिरंगा को सफल बनाने के लिए हर स्तर पर प्रयासरत हैं। इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां चल रही हैं। अभियान को सफल बनाने के लिए सभी विभागों के अधिकारी जुट कर काम कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button