कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

बीएसए कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया आजादी का महापर्व

बीएसए कार्यालय में स्वतंत्रता के राष्ट्रीय पर्व और आजादी के अमृत महोत्सव को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया जिसमें बीएसए रिद्धी पाण्डेय ने कार्यालय भवन पर प्रातः 8 बजे ध्वजारोहण किया जिसमें कार्यालय के कर्मचारियों और नव चयनित शिक्षक शिक्षिकाओं द्वारा प्रतिभाग किया गया।

कानपुर देहात,अमन यात्रा :  बीएसए कार्यालय में स्वतंत्रता के राष्ट्रीय पर्व और आजादी के अमृत महोत्सव को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया जिसमें बीएसए रिद्धी पाण्डेय ने कार्यालय भवन पर प्रातः 8 बजे ध्वजारोहण किया जिसमें कार्यालय के कर्मचारियों और नव चयनित शिक्षक शिक्षिकाओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। जिसके पश्चात देश की आजादी के लिए अपने प्राणों को अर्पित करने वाले अमर शहीदों के चित्रों पर माल्यार्पण किया गया।

bs6

कार्यालय के मीटिंग हाल में समस्त स्टॉफ द्वारा देश की आजादी को अपने अपने विचारों से परिभाषित करते हुए चर्चा की नव चयनित शिक्षकों द्वारा कार्यालय प्रांगण में आज़ादी के अमृत महोत्सव की थीम पर एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें सदस्य विधान परिषद अविनाश सिंह चौहान और महेन्द्र कटियार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहें। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व माध्यमिक विद्यालय के मलासा के छात्र छात्राओं द्वारा हर घर तिरंगा और आजादी के विस्मृत घटनाओं को नृत्य और संगीत के माध्यम से प्रस्तुत किए।

bs5

कार्यक्रम के समापन अवसर पर बीएसए रिद्धी पाण्डेय द्वारा अपील की गई कि प्रत्येक शिक्षक शिक्षिका हर घर तिरंगा डॉट कॉम पर तिरंगे के साथ अपनी सेल्फी लेकर अवश्य अपलोड करें। इस कार्यक्रम में बीईओ मुख्यालय संजय गुप्ता बीईओ अजब सिंह दिनेश त्रिपाठी डीसी विवेक दलेला मुश्ताक अहमद अभिषेक रस्तोगी देशवीर सिंह ऋषिकांत आर्या जिला स्काउट मास्टर कुंवर बहादुर सिंह जिला व्यायाम शिक्षिका नीतू कटियार जिला व्यायाम शिक्षक मनोज कुमार हेमन्त कुमार दिनेश यादव जसीम फारुकी रमेश सोनकर राजीव कुमार अजीत कुमार गणेश श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button