कानपुर देहातउत्तरप्रदेश

स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया, लोगो में दिखा उत्साह

मलासा विकासखंड के ग्राम पंचायत बहमनौती में सोमवार को 75 वा स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया इस अवसर मंगल दल के अध्यक्ष शिशुपाल सिंह ने वहां मौजूद लोगों को संबोधन भी किया।

पुखरायां। मलासा विकासखंड के ग्राम पंचायत बहमनौती में सोमवार को 75 वा स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया इस अवसर मंगल दल के अध्यक्ष शिशुपाल सिंह ने वहां मौजूद लोगों को संबोधन भी किया।

सोमवार को विकासखंड के बहमनौती में आजादी का 75 वा स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया झंडारोहण मंगल दल के अध्यक्ष शिशुपाल सिंह के द्वारा किया गया इस अवसर पर मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हमारे देश की आजादी के 75 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं देश को आजाद कराने में हमारे वीर शहीदों की अहम भूमिका रही है उन्होंने देश के लिए अपना सर्वस्व बलिदान कर दिया हमें उनके पदचिन्हों पर चलना चाहिए वही इस दौरान तिरंगा झंडा के साथ राष्ट्रीयता भरे नारे भी लगाए गए।इस मौके पर प्रशांक सचान प्रशांत सचान गोलू दीपक कुमार प्रफुल्ल सचान ग्राम प्रधान शालिनी सचान पूर्व प्रधान अवधेश कुमार पंचायत सहायिका प्रगति सचान अनिल कुमार आदि लोग भी मौजूद रहे।

IMG 20220817 WA0041 वहीं स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा भी अमृत महोत्सव कार्यक्रम मनाया गया इस अवसर पर तिरंगा रैली भी निकाली गई रैली में मौजूद महिलाओं के द्वारा अपने अपने हाथों में तिरंगा झंडा लेकर राष्ट्रीयता भरे नारे भी लगाए गए।इस मौके पर जय कामता नाथ महिला जय श्री राम महिला आभार सुदर्शन तथा एकता महिला के सभी पदाधिकारी व सदस्य भी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button