कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

शिक्षकों को सामूहिक बीमा के नाम पर कटने वाली राशि से मिला छुटकारा

बेसिक शिक्षा विभाग में 31 मार्च 2014 के बाद नियुक्त हुए शिक्षकों को सामूहिक बीमा के नाम पर कटने वाली राशि से राहत मिल गई है। शासन ने वित्त एवं लेखाधिकारी को ऐसे शिक्षकों व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की सूचना तीन दिन में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे, जिसके बाद आज वित्त नियंत्रक रवींद्र कुमार ने सभी जनपदों के वित्त एवं लेखाधिकारियों को निर्देशित किया है कि वह 31 मार्च 2014 के बाद नियुक्त सभी शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के सामूहिक बीमा की कटौती को तत्काल बंद करते हुए वेतन निर्गत करें।

Story Highlights
  • शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मियों की नहीं होगी सामूहिक बीमा कटौती
  • 31 मार्च 2014 के बाद नियुक्त शिक्षकों की सामूहिक बीमा कटौती बंद किए जाने हेतु वित्त नियंत्रक का समस्त लेखाधिकारियों को आदेश जारी

कानपुर देहात,अमन यात्रा : बेसिक शिक्षा विभाग में 31 मार्च 2014 के बाद नियुक्त हुए शिक्षकों को सामूहिक बीमा के नाम पर कटने वाली राशि से राहत मिल गई है। शासन ने वित्त एवं लेखाधिकारी को ऐसे शिक्षकों व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की सूचना तीन दिन में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे, जिसके बाद आज वित्त नियंत्रक रवींद्र कुमार ने सभी जनपदों के वित्त एवं लेखाधिकारियों को निर्देशित किया है कि वह 31 मार्च 2014 के बाद नियुक्त सभी शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के सामूहिक बीमा की कटौती को तत्काल बंद करते हुए वेतन निर्गत करें।

ये भी पढ़े-   गैरहाजिर रहने वाले शिक्षकों पर होगी सख्त कार्यवाही, ऑनलाइन अवकाश ही होगा मान्य 

बताते चलें शासन ने 31 मार्च 2014 के बाद भर्ती हुए शिक्षकों व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को मिलने वाली सामूहिक बीमा योजना को बंद कर दिया था। इसके बावजूद शिक्षकों के खाते से सामूहिक बीमा के नाम पर 87 रुपये प्रति माह कटौती की जा रही थी। शिक्षक संघ पिछले काफी समय से कटौती बंद कर काटी गई धनराशि वापस कराने की मांग कर रहे थे। मीडिया भी इस प्रकरण को लगातार उठा रहा था जिससे यह मामला सरकार के लिए गले की फांस बन गया था जिससे सरकार की किरकिरी हो रही थी। फिलहाल सरकार ने सामूहिक बीमा कटौती बंद कर एक अच्छा निर्णय लिया है। वित्त एवं लेखाधिकारी शिवा त्रिपाठी ने बताया कि शासन के निर्णय के बाद जारी आदेश के क्रम में सामूहिक बीमा के प्रीमियम की कटौती बंद कर दी गई है। सितंबर माह का वेतन बिना प्रीमियम कटौती के जारी किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button