कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

विद्यालय आवंटन कल , 19 सितंबर तक कर सकेंगे ज्वाइनिंग

परिषदीय प्राथमिक स्कूलों के शिक्षकों की तैनाती के लिए ऑनलाइन विद्यालय आवंटन 16 सितंबर को होगा। 19 सितंबर तक शिक्षकों को स्कूल में योगदान देना होगा। विद्यालय आवंटन की कार्यवाही एनआईसी की ओर से विकसित साफ्टवेयर के माध्यम से की जाएगी।

कानपुर देहात,अमन यात्रा  :  परिषदीय प्राथमिक स्कूलों के शिक्षकों की तैनाती के लिए ऑनलाइन विद्यालय आवंटन 16 सितंबर को होगा। 19 सितंबर तक शिक्षकों को स्कूल में योगदान देना होगा। विद्यालय आवंटन की कार्यवाही एनआईसी की ओर से विकसित साफ्टवेयर के माध्यम से की जाएगी। 68500 शिक्षक भर्ती के अनारक्षित श्रेणी के हाई मेरिट याची अभ्यर्थियों के विद्यालय आवंटन हेतु काउंसिलिंग के लिए बेसिक शिक्षा अधिकारी रिद्धी पाण्डेय ने समय सारणी जारी कर दी है।

ये भी पढ़े-   प्रमुख सचिव/ नोडल अधिकारी जितेंद्र ने डीएफओ कार्यालय पहुंच पौधारोपण की ली संपूर्ण जानकारी, दिए निर्देश

समस्त दिव्यांग महिला एवं समस्त दिव्यांग पुरुष और समस्त महिला एवं समस्त पुरुष के विद्यालय आवंटन की काउंसलिंग बीआरसी अकबरपुर प्रांगण में होगी। शिक्षकों को एक आईडी प्रूफ लेकर प्रातः 10 बजे 16 सितंबर 2022 को उपस्थित होना होगा। सर्वप्रथम विकलांग शिक्षकों की कॉन्सलिंग होगी। किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता के लिए शिक्षक स्वयं उत्तरदाई होंगे। बता दें जनपद में कुल 66 शिक्षक दूसरे जनपदों से आए हुए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button