कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कृषकगण धान, मक्का व बाजरा विक्रय के पूर्व खाद्य विभाग के पोर्टल fcs.up.gov.in पर ऑनलाईन पंजीकरण कराना आवश्यक 

जनपद में जिलाधिकारी नेहा जैन द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 मेंं धान/मक्का/बाजरा खरीद प्रभावी ढंग से सम्पादित कराने हेतु जिला खरीद अधिकारी के रूप में अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) जेपी गुप्ता को जिला खरीद अधिकारी नामित किया गया है।

कानपुर देहात,अमन यात्रा  : जनपद में जिलाधिकारी नेहा जैन द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 मेंं धान/मक्का/बाजरा खरीद प्रभावी ढंग से सम्पादित कराने हेतु जिला खरीद अधिकारी के रूप में अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) जेपी गुप्ता को जिला खरीद अधिकारी नामित किया गया है। जनपद में मूल्य समर्थन योजनान्तर्गत मक्का/बाजरा खरीद 15 अक्टूबर, 2022 से एवं धान खरीद 01 नवम्बर, 2022 से प्रारम्भ होगी। कृषकगण धान, मक्का व बाजरा विक्रय के पूर्व किसी भी जनसुविधा केन्द्र, साइबर कैफे अथवा स्वयं खाद्य विभाग के पोर्टल fcs.up.gov.in पर ऑनलाईन पंजीकरण कराना आवश्यक है।

ये भी पढ़े-  जांच अधिकारी 10 दिवसों में अपनी जांच प्रस्तुत करें : मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट

खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में धान कामन का समर्थन मूल्य रू0 2040/- प्रति कु0 व धान ग्रेड ए का समर्थन मूल्य रू0 2060/- प्रति कु0 तथा बाजरा का समर्थन मूल्य रू0 2350/- प्रति कु0 व मक्का का समर्थन मूल्य रू0 1962/- प्रति कु0 की दर से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर बिक्री कर योजना का अधिक से अधिक लाभ प्राप्त करें। कृषकां को भुगतान उनके आधार लिंक्ड सक्रिय बैंक खाते मेंं किया जायेगा। कृषक का बैंक खाता आधार से लिंक होना आवश्यक है तथा खाते को बैंक द्वारा नेशनल पेमेंट कारपोरेशन ऑॅफ इण्डिया पर मैप किया जाना आवश्यक होगा, ताकि भुगतान हेतु किसानों को कोई असुविधा नहीं हो। कृषकगण अपना बैंक खाता सम्बन्धित बैंक से सम्पर्क कर एन0पी0सी0आई0 के मैपर पर अपडेट करा लें।

Related Articles

AD
Back to top button