कानपुरउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

जेके हॉस्पिटल का हुआ शुभारंभ , मिलेंगी कई सुविधाएँ  

जेके हॉस्पिटल का शुभारंभ उत्तरीपुरा बिल्हौर में किया गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा के प्रदेश अध्यक्ष कप्तान सिंह यादव विशिष्ट अतिथि महेंद्र सिंह यादव एवं संचालक यादवेंद्र प्रताप सिंह के द्वारा फीता काटकर किया गया।

कानपुर। जेके हॉस्पिटल का शुभारंभ उत्तरीपुरा बिल्हौर में किया गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा के प्रदेश अध्यक्ष कप्तान सिंह यादव विशिष्ट अतिथि महेंद्र सिंह यादव एवं संचालक यादवेंद्र प्रताप सिंह के द्वारा फीता काटकर किया गया। इस मौके पर संचालक यादवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि उनके पिता पूर्व मंत्री उप्र स्व जगदेव सिंह यादव के सपनों को साकार करते हुए पैतृक गांव में क्षेत्रीय जनता को सस्ता और अच्छा इलाज देने के उद्देश्य से शुभारंभ किया गया हैं। यह हॉस्पिटल अत्याधुनिक सुविधाओं से परिपूर्ण है। हॉस्पिटल में 24 घंटे डॉक्टर स्टाफ एवं एंबुलेंस सहित मेडिकल स्टोर खुले उपलब्ध रहेंगे। संचालक यादवेंद्र प्रताप सिंह के मुताबिक शुभारंभ के मौके पर विशाल भंडारे में हजारों भक्तों ने प्रसाद चखा।

ये भी पढ़े-  सीएसजेएमयू में बीबीए एलएलबी ऑनर्स की 120 सीटों के लिए बार काउंसिल की मंजूरी

इस दौरान मुख्य रूप से डॉ आशीष शर्मा पवन शर्मा मोहम्मद फरीद उदय सिंह पवन कुलकर्णी रमेश कुमार भारत सिंह अनुराग साहनी अमित तिवारी रामकरण सिंह यादव राकेश यादव गया प्रसाद पाल अखिलेश अवस्थी विकास यादव संतोष कुशवाहा सत्येंद्र यादव अनिरुद्ध यादव दीपक यादव घनश्याम कश्यप नाहर सिंह यादव राम नारायण वर्मा श्रवण कुमार यादव विनय शुक्ला अमित दीक्षित सहित काफी संख्या में क्षेत्रीय आम जनमानस मौजूद रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button