कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

दो बाईकों के आपस में टकरा जाने से दो व्यक्ति बुरी तरह घायल, रेफर  

भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के पिपरी गांव के पास दो बाईकों के आपस में टकरा जाने से एक बाइक में सवार दो व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गए जिन्हें उपचार हेतु पुखरायां सी एच सी लाया गया जहां पर डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार के पश्चात उन्हें गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

पुखरायां, अमन यात्रा। शनिवार को भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के पिपरी गांव के पास दो बाईकों के आपस में टकरा जाने से एक बाइक में सवार दो व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गए जिन्हें उपचार हेतु पुखरायां सी एच सी लाया गया जहां पर डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार के पश्चात उन्हें गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

ये भी पढ़े-  19 क्वार्टर देशी शराब सहित एक गिरफ्तार, भेजा कोर्ट  

मिली जानकारी के अनुसार आवास विकास नौबस्ता कानपुर निवासी कन्हैया पुत्र कृष्ण कुमार उम्र करीब 25 वर्ष तथा चंद्रनगर कानपुर निवासी विजय कुमार पुत्र बुद्धसेन उम्र करीब 30 वर्ष बाइक द्वारा भोगनीपुर से कालपी की तरफ जा रहे थे कि तभी अचानक पिपरी गांव से कुछ दूरी पर उनकी बाइक किसी दूसरी बाइक से टकरा गई जिससे दोनो बुरी तरह से घायल हो गए सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने उन्हें उपचार के लिए पुखरायां सी एच सी में भर्ती कराया जहां पर मौजूद डॉक्टर गोविंद प्रसाद द्वारा प्राथमिक उपचार के पश्चात उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

Related Articles

AD
Back to top button