कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

अहोई अष्टमी के उपलक्ष्य में कल शिक्षिकाओं का रहेगा अवकाश

अहोई अष्टमी पर्व के उपलक्ष्य में परिषदीय विद्यालयों में सचिव बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा जारी अवकाश तालिका में उल्लिखित निर्देशों के क्रम में महिला शिक्षिकाओं, महिला शिक्षामित्रों, महिला अनुदेशकों एवं महिला कर्मचारियों का अवकाश रहेगा।

कानपुर देहात,अमन यात्रा । अहोई अष्टमी पर्व के उपलक्ष्य में परिषदीय विद्यालयों में सचिव बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा जारी अवकाश तालिका में उल्लिखित निर्देशों के क्रम में महिला शिक्षिकाओं, महिला शिक्षामित्रों, महिला अनुदेशकों एवं महिला कर्मचारियों का अवकाश रहेगा। साथ ही सभी बालिकाओं का अवकाश रहेगा।

अहोई अष्टमी

कार्तिक मास में कृष्ण पक्ष की अष्टमी को अहोई अष्टमी का व्रत रखा जाता है। इस दिन माता अहोई, भगवान शंकर और माता पार्वती की विधि-विधान से पूजा की जाती है। मान्यता है कि अहोई अष्टमी का व्रत संतानप्राप्ति, उसकी लंबी आयु और खुशहाली के लिए रखा जाता है।धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन माता पार्वती की अहोई के रूप में पूजा की जाती है और तारों को अर्घ्य देकर व्रत पारण किया जाता है। इस साल अहोई अष्टमी का व्रत 17 अक्टूबर 2022 सोमवार को है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button